हीटवेव से बच्चों की बिगड़ रही तबीयत, रखें इनका ख्याल

हीटवेव से बच्चों की बिगड़ रही तबीयत, रखें इनका ख्याल- बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार समेत डायरिया की शिकायत बढ़ी

– बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार समेत डायरिया की शिकायत बढ़ी – मायागंज व सदर अस्पताल के ओपीडी में बढ़े मरीज वरीय संवाददाता, भागलपुर जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान व हीटवेव का प्रतिकूल असर हर उम्र के बच्चों पर पड़ रहा है. नवजात से लेकर किशोर वर्ग के बच्चे गर्म हवा की चपेट में आकर बीमार पड़ रहे हैं. सरकारी स्कूलों में जहां गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं. वहीं, निजी स्कूलों की कक्षाएं चल रही हैं. निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी मध्य मई से शुरू होगी. डॉक्टरों की सलाह है कि अपने बच्चों को कड़ी धूप व गर्म हवा में भेजने से पहले पूरी सावधानी बरतें. शरीर में पानी की कमी से बच्चे डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं. मायागंज व सदर अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में एलर्जी, डायरिया, आंखों में जलन, सर्दी, खांसी, बुखार, सिर व शरीर में दर्द समेत अन्य बीमारी से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ी है. जेएलएनएमसीएच के शिशुरोग विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ आरके सिन्हा ने बताया कि खसरा समेत डायरिया का टीका रोटा वायरस का टीका दिलायें. बच्चों को धूप से बचायें. धूल के कारण एलर्जी की शिकायत हो रही है. अधिक दस्त होने पर ओआरएस का घोल पिलायें. डॉक्टरों से संपर्क करें. बदलते मौसम में एलर्जी के बढ़ रहे मरीज मौसम विभाग ने 10 मई तक बारिश, तेज हवा समेत तापमान में कमी का अनुमान लगाया है. ऐसे में हीटवेव के बाद एकाएक मौसम बदलने के कारण लोग एलर्जी समेत अन्य बीमारियों की चपेट में आयेंगे. जगह-जगह जलजमाव के कारण मच्छर जनित बीमारियां बढ़ने की आशंका है. वहीं, दूषित जल के कारण टायफायड, जांडिस समेत अन्य बीमारियां पनप सकती हैं. डॉक्टरों के अनुसार लोग ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक के सेवन से बचें. इससे हर उम्रवर्ग के लोग सर्दी-खांसी, बुखार, चेस्ट पेन, आंखों में जलन, जोड़ों का दर्द समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >