विक्रमशिला में स्लीपर का दिल्ली का किराया 610, जानिए गरीब रथ, अंग और जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस का क्या है हाल

Train Fare Update: भागलपुर रेलवे स्टेशन से चलने वाली कई लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया बढ़ा दिया गया है. शुक्रवार से नई दरों पर टिकट की बिक्री शुरू हो गई है. विक्रमशिला, गरीब रथ, अंग और जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के अलग-अलग कैटेगरी में किराये में बढ़ोतरी की गई है.

Train Fare Update: भागलपुर रेलवे स्टेशन से खुलने वाली कई लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया शुक्रवार से बढ़ गया है. बढ़े हुए किराये के अनुसार ही अब टिकट काटे जा रहे हैं. शुक्रवार को भागलपुर के रिजर्वेशन काउंटर पर यात्रियों को नई दरों पर टिकट दिया गया, जिससे कई यात्रियों को अतिरिक्त पैसे चुकाने पड़े.

क्या है लेटेस्ट रेट और अपडेट

किराया बढ़ने का असर खासतौर पर विक्रमशिला एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, अंग एक्सप्रेस और जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस पर पड़ा है. इन ट्रेनों की अलग-अलग कैटेगरी में किराया बढ़ाया गया है.

विक्रमशिला एक्सप्रेस में फर्स्ट एसी कैटेगरी का किराया पहले 3665 रुपये था, जो अब बढ़कर 3690 रुपये हो गया है. सेकेंड एसी का किराया 2175 रुपये से बढ़कर 2200 रुपये हो गया. थर्ड एसी में 1535 रुपये के बजाय अब 1560 रुपये देने होंगे. स्लीपर कैटेगरी का किराया 585 रुपये से बढ़कर 610 रुपये कर दिया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

गरीब रथ एक्सप्रेस का किराया बढ़ा

भागलपुर से आनंद विहार जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस का किराया भी बढ़ा है. पहले इसका किराया 1055 रुपये था, जो अब 1088 रुपये हो गया है.

अंग एक्सप्रेस (भागलपुर से यशवंतपुर) में सभी कैटेगरी में किराया बढ़ाया गया है. एसी फर्स्ट का किराया 5665 से बढ़कर 5715 रुपये, एसी सेकेंड 3340 से 3390 रुपये, एसी थर्ड 2310 से 2365 रुपये और स्लीपर कैटेगरी का किराया 900 से बढ़कर 950 रुपये हो गया है.

जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस में फर्स्ट एसी का किराया 1600 से बढ़कर 1660 रुपये, सेकेंड एसी 930 से बढ़कर 1000 रुपये, थर्ड एसी 700 से 710 रुपये और स्लीपर कैटेगरी का किराया 255 से बढ़कर 270 रुपये कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के लोग अगले 72 घंटे के लिए हो जाएं सावधान, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

इसे भी पढ़ें: 25 से 30 किमी कम हो जाएगी बिहार से यूपी की दूरी, 8.44 करोड़ की लागत से सिसवा घाट पुल निर्माण कार्य शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >