Bhagalpur. जिला स्थापना दिवस पर आज से तीन दिवसीय कार्यक्रम, कला-संस्कृति से जुड़े होंगे आयोजन

भागलपुर जिले का स्थापना दिवस सोमवार को मनाया जायेगा, जिसे लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गयी है. इस आयोजन के तहत शहर में कला, संस्कृति और इतिहास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे.

भागलपुर से ब्रजेश माधुर्य की रिपोर्ट भागलपुर जिले का स्थापना दिवस सोमवार को मनाया जायेगा, जिसे लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गयी है. इस आयोजन के तहत शहर में कला, संस्कृति और इतिहास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे. कार्यक्रमों का आयोजन अंग संस्कृति भवन, भागलपुर संग्रहालय परिसर में किया जायेगा, जहां बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी की उम्मीद है. इस पूरे आयोजन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. कार्यक्रम का संयुक्त रूप से आयोजन कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा किया जायेगा. पहले दिन उद्घाटन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम सोमवार को उद्घाटन समारोह के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इस दिन मंजूषा कला और फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा, जिसमें स्थानीय कला और परंपरा की झलक देखने को मिलेगी. इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिसमें कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. दूसरे दिन प्रतियोगिताएं और सम्मान समारोह मंगलवार को आर्टिस्ट कैंप का आयोजन किया जायेगा. इसके साथ ही लोक नृत्य और लोक गायन प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिनमें प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे. कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ सम्मानित किया जायेगा. तीसरे दिन समापन पर गोष्ठी और धरोहर भ्रमण होगा 6 मई को आयोजन के अंतिम दिन भागलपुर की कला, संस्कृति और इतिहास पर विचार गोष्ठी आयोजित होगी. इसके साथ ही शहर की ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण भी कराया जायेगा, जिसके बाद कार्यक्रम का समापन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BRAJESH NANDAN MAD

BRAJESH NANDAN MAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >