Bhagalpur Crime: चोरी का आरोप लगा 12 वर्षीय बच्चे के साथ निर्ममता, पहले पानी डाला फिर…

Bhagalpur Crime: भागलपुर में बच्चे पर चोरी का आरोप लगा बेरहमी से पिटाई की गई. पिटाई करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

Bhagalpur Crime: भागलपुर जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र के तातारपुर चौक पर सोमवार दिन में एक 12 वर्षीय बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी गयी. इस बात की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोग एकजुट हुए. इसके बाद गरीब परिवार और उनके घायल बच्चे को लेकर तातारपुर थाना पहुंचे. पिटाई करने वाले लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया. इधर पुलिस ने घायल बच्चे को इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल भेजा गया. जहां से उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार देर शाम तातारपुर पुलिस ने दिये गये आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है.

परिजन ने क्या आरोप लगाया

तातारपुर के शहादत हुसैन लेन के रहने वाले 12 वर्षीय बच्चा तातारपुर चौक स्थित एक बिस्कुट दुकान पर सामान खरीदने गया था. सदर अस्पताल पहुंचे उसके परिजनों ने बताया कि दुकानदार विक्की ने उसपर अचानक बिस्कुट चोरी करने का आरोप लगाया और चिल्लाना शुरू कर दिया. इस पर उसके अन्य दो भाई सैफ, साकिब सहित उसके दुकान का स्टाफ वहां पहुंच गया. बच्चे को टायर के ट्यूब से पीटते और घसीटते हुए उसे अपने घर की छत पर लेकर चले गये. जहां उसे रस्सी से बांध कर उसपर ठंडा पानी उढ़ेल दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बेरहमी से पिटाई की गई

इसके बाद बांस की बत्ती से चारों मिल कर उसकी बेरहमी से पिटाई करना शुरू कर दिया. जिस पर वह चिल्लाने लगा. यह देख परिजन दौड़े और विक्की की छत से उतार कर बचाया. परिजनों ने आरोप लगाया कि जब वे लोग बच्चे को बचाने के लिए गये तो आरोपितों ने बच्चे को मार कर रेलवे लाइन पर फेंक देने की भी दी. इसका विरोध करने पर बच्चे के चाचा को भी उक्त लोगों ने पीट दिया. इतने में मोहल्ले के कई लोग वहां जुट गये और घटना का विरोध किया. इसके बाद वे लोग सभी बच्चे और उसके परिजनों को लेकर तातारपुर थाना पहुंच गये.

इसे भी पढ़ें: Bhagalpur news: शाहकुंड पहाड़ प्रेमी संग घूमने आयी प्रेमिका से तीन आरोपितों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >