सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में जारी जिला ए डिवीजन लीग में मंगलवार को हुए मुकाबले में भागलपुर क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब को चार विकेट से पराजित किया. इस जीत के साथ भागलपुर क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में प्रवेश किया. भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव डॉ जय शंकर ठाकुर ने बताया कि लीग का पहला सेमीफाइनल 12 फरवरी को यूथ कॉर्नर व यूनाइटेड क्रिकेट क्लब के बीच खेला जायेगा. दूसरा सेमीफाइनल 13 फरवरी को भागलपुर क्रिकेट क्लब व टीएनबी क्रिकेट क्लब के बीच होगा. सुबह में हिंदुस्तान क्लब के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 173 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. बल्लेबाजी में वीरू ने 51 रनों की अहम पारी खेली. वहीं, राहुल ने 39 व अमरजीत ने 34 रनों का योगदान दिया. भागलपुर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में पीयूष कुमार ने तीन व आदर्श रीना को दो विकेट चटकाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भागलपुर क्रिकेट क्लब ने 32.4 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर जीत के लिए जरूरी बना लिये. बल्लेबाजी में टीम के कप्तान आनंद कुमार ने शानदार पारी खेलते हुए 67 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. जबकि जस्टिन ने 31 व रोशन झा ने नाबाद 25 रनों का योगदान दिया. हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में आदर्श कुमार व शुभम कुमार एक-एक विकेट चटकाया. हरफनमौला प्रदर्शन के लिए आनंद कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
bhagalpur news. भागलपुर क्रिकेट क्लब ने हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब को हराया

bhagalpur news. भागलपुर क्रिकेट क्लब ने हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब को हराया
Copied link
सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में जारी जिला ए डिवीजन लीग में मंगलवार को हुए मुकाबले में भागलपुर क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब को चार विकेट से पराजित किया