भागलपुर-बांका में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे सतर्क रहने की सलाह

Bhagalpur-Banka weather update: भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर जारी कृषि मौसम बुलेटिन में कहा गया है कि 30 मई से 3 जून के बीच कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम के अचानक बिगड़ने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात की आशंका; किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट:

Bhagalpur-Banka weather update: भागलपुर और बांका जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा इकाई की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही गरज-चमक, तेज हवा और वज्रपात की गतिविधियां भी जारी रह सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार तीन जून तक दोनों जिलों में मौसम अस्थिर बना रह सकता है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर जारी कृषि मौसम बुलेटिन में कहा गया है कि 30 मई से 3 जून के बीच कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम के अचानक बिगड़ने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

पूर्वानुमान अवधि के दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. लगातार बादल और वर्षा की गतिविधियों के कारण तापमान में अधिक बढ़ोतरी की संभावना नहीं है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 70 से 80 प्रतिशत तक रह सकती है. वहीं दोपहर में यह 40 से 50 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है. पूर्वी दिशा से 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार ने किसानों को मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में वर्षा की संभावना को देखते हुए फिलहाल खेतों में सिंचाई का कार्य रोक दें. साथ ही खाद और कीटनाशकों का छिड़काव मौसम साफ होने पर ही करें.

तेज हवा, आंधी और वज्रपात के कारण आम, लीची समेत बागवानी फसलों में कच्चे फलों के गिरने का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में किसानों को बगीचों की निगरानी बढ़ाने और फसलों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है. पशुपालकों को भी खराब मौसम के दौरान मवेशियों को खुले स्थानों पर नहीं छोड़ने तथा सुरक्षित स्थानों पर रखने को कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >