भागलपुर और बांका में खुलेंगी नई चीनी मिलें, 100-100 एकड़ जमीन पर लगेगी, प्लान तैयार

Sugar Mill: बिहार सरकार ने भागलपुर और बांका में चीनी मिल खोलने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है. इस योजना से गन्ना किसानों को सीधा बाजार मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

Sugar Mill: बिहार सरकार ने भागलपुर और बांका जिले में चीनी मिल खोलने का फैसला लिया है. इस योजना का मकसद गन्ना खेती को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों को रोजगार देना है. ईख उद्योग विभाग ने दोनों जिलों में चीनी मिल लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी है. इसके लिए जमीन की खोज शुरू हो चुकी है. दोनों जिलों के डीएम को इस संबंध में निर्देश दिया गया है.

भागलपुर में पीरपैंती, कहलगांव, सन्हौला और गोराडीह इलाकों में जमीन की तलाश की जा रही है. बांका में भी सही जगह तलाशने का काम चल रहा है.

100-100 एकड़ जमीन की जरूरत

चीनी मिल लगाने के लिए दोनों जिलों में करीब 100-100 एकड़ जमीन की जरूरत होगी. जमीन मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया तेज की जाएगी.

किसानों को मिलेगा सीधा फायदा

चीनी मिल शुरू होने से गन्ना किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा. उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा. किसान सीधे मिल को अपना गन्ना बेच सकेंगे.

इसके अलावा सरकार किसानों को गन्ना खेती के लिए अनुदान भी देगी. इससे ज्यादा किसान गन्ना उगाने के लिए प्रेरित होंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

खेती और रोजगार दोनों को बढ़ावा

सरकार का लक्ष्य दोनों जिलों में करीब 500-500 एकड़ में गन्ना की खेती बढ़ाना है. इसके लिए किसानों का पंजीकरण भी शुरू हो गया है.

चीनी मिल खुलने से इलाके में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. इससे स्थानीय लोगों की आमदनी बढ़ेगी और क्षेत्र का विकास होगा.

इसे भी पढ़ें: जदयू ने 20 अप्रैल को बुलाई विधायक दल की बैठक, इस नेता को मिल सकता है मौका

बिहार में जमीन मापी का नया नियम लागू, सात दिन में मापी और 14 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >