bhagalpur news. उधार दिये पैसे वापस मांगने पर सैंडिस ले गये, पीटकर अधमरा कर छोड़ा

सैंडिस कंपाउंड परिसर में विगत 18 अप्रैल को बांका जिला के रजौन स्थित बरौनी निवासी सुमित कुमार के साथ कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था.

भागलपुर

सैंडिस कंपाउंड परिसर में विगत 18 अप्रैल को बांका जिला के रजौन स्थित बरौनी निवासी सुमित कुमार के साथ कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था. घटना के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया था. इलाज के बाद 22 अप्रैल को डिस्चार्ज किये जाने के बाद उसने बरारी पुलिस के समक्ष अपना फर्द बयान दर्ज कराया था. जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है.

सुमित ने बताया कि वह 18 अप्रैल को सुरखीकल मोहल्ले से जा रहा था. उस वक्त शुभम पॉल और सौरभ पॉल के घर के पास से गुजर रहा था. जिसे उसने 50 हजार रुपये उधार दिया था. उन्हें देख कर पैसे वापस करने को कहा तो शुभम और सौरभ सहित उसके 12 सहयोगियों ने मिल कर उसे पकड़ लिया और सैंडिस कंपाउंड परिसर लेकर चले गये, जहां उसे चाकू दिखाकर पैसे मांगने पर हत्या करने की धमकी दी और फिर बेरहमी से लाठी और राॅड से पीट ��र अधमरा कर दिया. इसी बीच रजौन की रहने वाली आकांक्षा नामक लड़की भी वहां पहुंच गयी. उसने भी उसे धमकी देते हुए 50 हजार रुपये रंगदारी के तौर पर देने की धमकी दी. मारपीट के दौरान आरोपितों द्वारा उनकी जेब से तीन हजार रुपये और सोने का रिंग छीन लिया था. बरारी पुलिस ने बताया कि दिये गये आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

– 18 अप्रैल को हुई घटना को लेकर घायल रजौन निवासी सुमित के फर्द बयान के आधार पर केस दर्ज

संवाददाता, भागलपुर

सैंडिस कंपाउंड परिसर में विगत 18 अप्रैल को बांका जिला के रजौन स्थित बरौनी निवासी सुमित कुमार के साथ कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था. घटना के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया था. इलाज के बाद 22 अप्रैल को डिस्चार्ज किये जाने के बाद उसने बरारी पुलिस के समक्ष अपना फर्द बयान दर्ज कराया था. जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है.

सुमित ने बताया कि वह 18 अप्रैल को सुरखीकल मोहल्ले से जा रहा था. उस वक्त शुभम पॉल और सौरभ पॉल के घर के पास से गुजर रहा था. जिसे उसने 50 हजार रुपये उधार दिया था. उन्हें देख कर पैसे वापस करने को कहा तो शुभम और सौरभ सहित उसके 12 सहयोगियों ने मिल कर उसे पकड़ लिया और सैंडिस कंपाउंड परिसर लेकर चले गये, जहां उसे चाकू दिखाकर पैसे मांगने पर हत्या करने की धमकी दी और फिर बेरहमी से लाठी और राॅड से पीट कर अधमरा कर दिया. इसी बीच रजौन की रहने वाली आकांक्षा नामक लड़की भी वहां पहुंच गयी. उसने भी उसे धमकी देते हुए 50 हजार रुपये रंगदारी के तौर पर देने की धमकी दी. मारपीट के दौरान आरोपितों द्वारा उनकी जेब से तीन हजार रुपये और सोने का रिंग छीन लिया था. बरारी पुलिस ने बताया कि दिये गये आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >