BHAGALPUR : जेएलएनएमसीएच गेट नंबर एक के पास चाय दुकानदारों के बीच जम कर चले लाठी डंडे

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गेट नंबर एक के पास दोपहर 12.30 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है.

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट :

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गेट नंबर एक के पास दोपहर 12.30 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है. लगभग 20 मिनट तक दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर रहे. इस दौरान गेट नंबर एक के के सामने पूरा क्षेत्र युद्ध भूमि में तब्दील दिखा. सूचना पर पहुंची बरारी थाना पुलिस ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत किया. घायल हुए लोगों को अस्पताल में भेजा. पुलिस मारपीट के कारणों का पता लगाने के लिए दोनों पक्षों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मारपीट का कारण क्या था, यह तो उनलोगों को पता नहीं है. लेकिन उनलोगों ने देखा कि एक लड़का जो स्थानीय है, वह एक चाय दुकान के दो संचालकों के साथ कहासुनी हो रही थी. इसी बीच चाय दुकान के दोनों संचालक हमलावर हो गये और युवक की पिटाई कर दी. युवक भी पिटाई के क्रम में बार बार हमला कर रहा था और हर बार उसकी जबरदस्त पिटाई हो जा रहीं थी. स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को अलग करवा दिया. दोनों चाय दुकानदार अपने दुकान में चला गया. इसके बाद पिटाई से पीड़ित युवक दोनों संचालकों के दुकान पर जा कर मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था और इस दौरान मारपीट की चुनौती भी दे रहा था. फिर चाय दुकान के दोनों संचालकों ने उस युवक की पिटाई कर दी. अब पिटाई का स्वरूप बदल चुका था, संचालकों में से एक ने कही से लाठी का जुगाड कर लिया था, और अब वह लाठी से पिटाई भी कर रहा था. इसी बीच बार बार पिट रहे युवक की सूचना पर उसके तीन परिजन लाठी डंडे के साथ वहां आ धमके फिर दोनों पक्षों से खूब लाठियां चली. चाय दुकान के एक संचालक का सर भी फूट गया. मारपीट के दौरान अफरा तफरी का माहौल हो गया था, दोनों पक्षों से चल रही लाठी किसी को लग न जाए, इसके लिए आम लोग दुकानों के पीछे छिप कर बचने का प्रयास कर रहे थे. गनीमत थी एन मौके पर बरारी थाने के सिपाही अनिल कुमार और अन्य ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया.

गेट नंबर एक के पास होता है 20 से अधिक अवैध दुकानों का संचालन

जेएलएनएमसीएच मायागंज गेट नंबर एक के सामने अवैध रूप से 20 से अधिक चाय, नाश्ता आदि की दुकानों का संचालन होता है. इस कारण गेट नंबर एक हो कर अस्पताल जाने वाली सड़क सकरी हो जाती है और गेट पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है. आम लोगों ने बताया अवैध दुकानों पर हमेशा असामाजिक तत्वों की जुटानी रहती है जो हमेशा माहौल को तनावपूर्ण बना कर रखते हैं. स्थानीय लोगों ने अवैध दुकानों को सख्ती से हटाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >