प्रखंड के हरियो में बुधवार की रात जिलास्तरीय डे-नाईट कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. फाइनल मुकाबले के बालक वर्ग में बरारी की टीम व बालिका वर्ग में बंदेराह की टीम ने खिताब अपने नाम किया. दोनों वर्गों में हरियो की टीम उपविजेता रही. आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट के बालक वर्ग में भागलपुर, नवगछिया, बरारी, नारायणपुर, परबत्ता, बलाहा समेत कुल दस टीमों ने भाग लिया, जबकि बालिका वर्ग में नारायणपुर व बंदेराह समेत चार टीमों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई. मैच में रेफरी की भूमिका प्रशांत राज, राजेश सिंह, प्रशांत व चंद्रशेखर ने निभाई. उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह उर्फ साचो, यमुनियां के मुखिया संजय सिंह, मुखिया सुशीला देवी समेत पूर्व मुखिया प्रतिनिधि पवन साह, रविशंकर, संजय, रघुनंदन पासवान, राजाराम, पप्पू सिंह, अशोक सिंह, गौरव व अमन आदि मौजूद थे.
bhagalpur news. जिलास्तरीय डे-नाईट कबड्डी टूर्नामेंट में बरारी व बंदेराह की टीम चैंपियन
प्रखंड के हरियो में बुधवार की रात जिलास्तरीय डे-नाईट कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया
