विक्रमशिला सेतु पर बने बेली ब्रिज का आज 10 बजे उद्घाटन, शुरू होगा वन-वे ट्रैफिक

विक्रमशिला सेतु पर बने बेली ब्रिज का 35वें दिन रविवार को सुबह 10 बजे उद्घाटन होगा. इसके साथ ही पिछले एक महीने से नाव के सहारे गंगा पार करने को मजबूर लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. बेली ब्रिज के चालू होते ही सेतु पर वन-वे ट्रैफिक का परिचालन शुरू हो जायेगा.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

भागलपुर. विक्रमशिला सेतु पर बने बेली ब्रिज का 35वें दिन रविवार को सुबह 10 बजे उद्घाटन होगा. इसके साथ ही पिछले एक महीने से नाव के सहारे गंगा पार करने को मजबूर लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. बेली ब्रिज के चालू होते ही सेतु पर वन-वे ट्रैफिक का परिचालन शुरू हो जायेगा.

बीआरओ (बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन) ने अधीक्षण अभियंता बिपिन कुमार चंद्र के नेतृत्व में 15 मई से बेली ब्रिज निर्माण का कार्य शुरू किया था. 3 जून को चौथे और अंतिम बेली ब्रिज की लॉन्चिंग पूरी कर ली गयी थी. शनिवार को पथ निर्माण मंत्री एवं जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान जिलाधिकारी ने वाहन से ट्रायल रन भी किया.

दोनों ओर बनाये गये हैं बैरियर

बेली ब्रिज से केवल दोपहिया और चारपहिया वाहनों को गुजरने की अनुमति होगी. अन्य प्रकार के वाहनों का परिचालन इस मार्ग पर प्रतिबंधित रहेगा. भागलपुर और नवगछिया दोनों तरफ बैरियर बनाये गये हैं. बैरियर के पास पुलिस कैंप भी स्थापित किया गया है, जहां पुलिसकर्मी वाहनों के आवागमन और निर्धारित भार सीमा पर नजर रखेंगे. पूरे क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जायेगी.

बेली ब्रिज निर्माण के लिए आया था 400 टन सामान

बीआरओ की टीम 12 मई को ही भागलपुर पहुंच गयी थी और 15 मई से निर्माण कार्य शुरू किया गया. बेली ब्रिज के निर्माण के लिए करीब 400 टन सामग्री मंगायी गयी थी. गौरतलब है कि 3 मई की देर रात विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर लंबा स्लैब गंगा में गिर गया था, जिसके बाद पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया था. इसके बाद युद्धस्तर पर कार्य करते हुए 3 जून को चौथे और अंतिम बेली ब्रिज की लॉन्चिंग पूरी कर ली गयी.

अब तक विक्रमशिला सेतु : एक नजर में

3 मई :

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर लंबा स्लैब गंगा में गिर गया. इसके बाद पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया.

4 मई :

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने तीन महीने में स्थायी मरम्मत कार्य पूरा करने की बात कही. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात कर सेना की मदद मांगी. जांच में अभियंताओं ने एलिगेटर क्रैकिंग की समस्या बतायी.

5 मई :

बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) की टीम भागलपुर पहुंची और घटनास्थल का आकलन शुरू किया.

6 मई :

बीआरओ की टीम का असेसमेंट कार्य पूरा हुआ.

6 मई :

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र ने सेतु का निरीक्षण कर बीआरओ अधिकारियों से बेली ब्रिज निर्माण की जानकारी ली.

19 मई :

टूटे हुए हिस्से पर पहले बेली ब्रिज की लॉन्चिंग की गयी.

24 मई :

दूसरे बेली ब्रिज के गर्डर लॉन्च किये गये.

29 मई :

तीसरे बेली ब्रिज के गर्डर की लॉन्चिंग हुई.

3 जून :

चौथे और अंतिम बेली ब्रिज की लॉन्चिंग पूरी हुई.

7 जून :

बेली ब्रिज का होगा उद्घाटन.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >