बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह समिति की ओर से गुरुवार को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के महानायक अमर शहीद बाबू वीर कुंवर सिंह के शौर्य और पराक्रम को नमन करने के लिए बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव मनाया जायेगा. भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. इसमें गाजे-बाजे के साथ हाथी-घोड़े शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहेंगे. बुधवार को तैयारी की समीक्षा को लेकर कचहरी परिसर स्थित एक होटल में समिति पदाधिकारियों की बैठक हुई. कार्यक्रम प्रभारी एडवोकेट डॉ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आठ बजे वीर कुंवर सिंह चौक-जीरोमाइल स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगी. इसके बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी. समिति के अध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने बताया बाबू वीर कुंवर सिंह का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं. इस विजयोत्सव के माध्यम से हम नयी पीढ़ी को उनके त्याग और वीरता से अवगत कराना चाहते हैं. इस वर्ष का आयोजन ऐतिहासिक और यादगार होगा. कार्यक्रम प्रभारी एडवोकेट डॉ राजीव सिंह ने कि बुधवार को भी संध्या में प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्वलित किया गया. 23 अप्रैल के मुख्य समारोह में कई वरिष्ठ नेताओं व विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की स्वीकृति मिल गयी. सुरक्षा व्यवस्था, रूट प्लानिंग और यातायात नियंत्रण के लिए प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. समिति ने शहर के सभी सामाजिक, राजनीतिक संगठनों व आम नागरिकों से अपील की है कि वे 23 अप्रैल को सुबह आठ बजे वीर कुंवर सिंह चौक पहुंचकर इस गौरवपूर्ण आयोजन का हिस्सा बनें और महानायक को श्रद्धांजलि अर्पित करें. इस मौके पर डॉ अजय कुमार सिंह, श्वेता सिंह, राहुल चौहान, अंकित सिंह, मीडिया प्रभारी गोल्डन सिंह तोमर, डॉ रौशन सिंह, बसंत कुमार सिंह, रोहित सिंह, ठाकुर मोहित सिंह, रंजीत सिंह, आदित्य राज उपस्थित थे.
bhagalpur news. बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव आज, निकाली जायेगी भव्य शोभायात्रा
गुरुवार को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के महानायक अमर शहीद बाबू वीर कुंवर सिंह के शौर्य और पराक्रम को नमन करने के लिए बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव मनाया जायेगा.
