बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में हुई सरकारी पूजा, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

भागलपुर के प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में शुक्रवार को सुबह पांच बजे सरकारी पूजा-अर्चना संपन्न हुई.

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

Bhagalpur News : भागलपुर के प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में शुक्रवार को सुबह पांच बजे सरकारी पूजा-अर्चना संपन्न हुई. पूजा के दौरान भगवान शिव का गंगा जल, फूल-फल और पंचामृत से विधिवत अभिषेक किया गया. मंदिर के महंत शिवनारायण गिरि के संचालन में पंडित अभिषेक पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-विधि संपन्न करायी. मंदिर प्रबंधन की ओर से प्रबंधक बाल्मिकी सिंह ने पूजा व्यवस्था में सहयोग किया. सरकारी पूजा के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिये गये. इसके बाद बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की. श्रद्धालुओं की भीड़ और लगातार चल रहे पूजन-अर्चन से मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक दर्शन कर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >