bhagalpur news. मिड डे मील में बच्चों की वास्तविक उपस्थिति का मिलान अब तस्वीरों से होगी

जिले के 1738 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना (मिड डे मील) का संचालन किया जाता है.

जिले के 1738 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना (मिड डे मील) का संचालन किया जाता है. अब उन बच्चों की वास्तविक उपस्थिति का मिलान तस्वीरों से की जायेगी. दरअसल, मुख्यालय से जारी नया निर्देश में कहा गया कि प्रत्येक दिन सभी सरकारी विद्यालयों में अब मध्याह्न भोजन योजना में बच्चों की वास्तविक उपस्थिति का मिलान प्रार्थना सभा की तस्वीरों से की जायेगी. इस बाबत मध्याह्न भोजन निदेशालय ने पत्र जारी किया है. इसे लेकर डीईओ राजकुमार शर्मा व डीपीओ एमडीएम अमरेंद्र कुमार पांडे ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पत्र भेजकर सख्त निर्देश जारी किया है. प्रत्येक दिन प्रार्थना सभा के दौरान कतारबद्ध खड़े बच्चों की फोटोग्राफी होगी. इसे लेकर विद्यालयों को टैब उपलब्ध कराया जा चुका है. जिन स्कूलों को टैब नहीं मिला है, उसके प्रधानाध्यापक अपने मोबाइल से तस्वीर लेकर पोर्टल पर अपलोड करेंगे, ताकि तस्वीरों को आधार बनाकर विद्यालयवार बच्चों की वास्तविक उपस्थिति और मिड डे मील का लाभ उठाने वाले छात्रों की संख्या का मिलान किया जा सकें. इसकी निगरानी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी करेंगे. उधर, डीपीओ एमडीएम ने पत्र के माध्यम से कहा कि कोई विद्यालय समय पर तस्वीर अपलोड नहीं करते है, या उपस्थिति और भोजन वितरण के आंकड़ों में गड़बड़ी पायी जाती है, तो ऐसे में संबंधित प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >