bhagalpur news. गोड्डा नगर थाना में पदस्थापित एएसआइ की छत से गिर कर मौत

झारखंड के गोड्डा नगर थाना में पदस्थापित सहायक सब इंस्पेक्टर 50 वर्षीय अशोक कुमार की इलाज के क्रम में मायांगज अस्पताल में गुरुवार की सुबह मौत हो गयी.

झारखंड के गोड्डा नगर थाना में पदस्थापित सहायक सब इंस्पेक्टर 50 वर्षीय अशोक कुमार की इलाज के क्रम में मायांगज अस्पताल में गुरुवार की सुबह मौत हो गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. सहायक सब इंस्पेक्टर मूलरूप से भोजपुर जिला के अगिया थाना अंतर्गत नारही गांव के रहने वाले थे. वहीं, सूचना मिलने पर अररिया नगर थाना में पदस्थापित उनकी बेटी महिला सिपाही नीशू कुमारी, पत्नी व भाई मायागंज अस्पताल पहुंचे. सभी का रो-रो कर बुरा हाल था. उधर, गोड्डा नंगर थाना के एसआइ रोहित कुमार ने बताया कि बुधवार की देर थाना भवन के ऊपर बने कमरा से फिसल नीचे जमीन पर गिर गये. उनके सिर व हाथ में गंभीर चोट लगी थी. वहां के चिकित्सिक ने बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया था. वहीं, पुलिस एसोसिएशन गोड्डा के सचिव क्रम सिंह मुंडा व कोषाध्यक्ष राजनाथ यादव ने बताया कि एएसआइ 1998 बैच के थे. उनलोगों को सूचना मिलते ही संघ के लोग थाना पहुंचे. वहां से थाना की पुलिस के मदद से घायल अशोक कुमार को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचे. सूचना मिलने पर अररिया नगर थाना में पदस्थापित महिला सिपाही व उनकी बेटी नीशू कुमारी दोपहर करीब तीन बजे मायागंज अस्पताल पहुंची. पिता के शव से लिपट कर रोते हुए बार-बार कहती रही कि पापा मेरे सुपर मैन थे. उनकी मेहनत से ही नौकरी लगी. घटना के रात में भी पिता से मोबाइल पर बात हुई. उन्होंने हालचाल पूछा. उसके बाद सोने के लिए कहा. देर शाम परिजन पोस्टमार्टम के बाद पिता के शव को लेकर गोड्डा थाना चले गये. वहां उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद अपने गांव के लिए रवाना हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nishi ranjan thakur

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >