bhagalpur news. जबतक प्रेम नहीं होगा, तबतक भक्ति नहीं आयेगी

जबतक मानव जीवन में प्रेम नहीं होगा, तब तक भक्ति नहीं आयेगी

जबतक मानव जीवन में प्रेम नहीं होगा, तब तक भक्ति नहीं आयेगी. तेल और पानी में कोई मेलजोल नहीं होता है. ऐसे में नहीं घुल पाता है, जबकि चीनी पानी में घुल जाता है, तो शर्बत बन जाता है. यहां प्रेम का मेलजोल होता है. मानव समाज को प्रेम, करुणा व सत्य जीवन जीने की कला सिखाती है. उक्त बातें आचार्य रविशंकर ठाकुर ने गौशाला में आयोजित श्रीराम कथा के दूसरे दिन रविवार को प्रवचन करते हुए कही. कहा कि जीवन में बहुत बड़ा बदलाव तुरंत संभव नहीं है. बारिश की एक-एक बूंद गड्ढे में भरकर जलाशय बनता है. संस्कार पाने, स्वास्थ्य पाने व धन पाने का कोई शॉर्टकट फार्मूला नहीं है. संत अनंत होते हैं. इसी क्रम में उन्होंने सीताराम हनुमान, सीताराम हनुमान, राधेश्याम हनुमान, राधेश्याम हनुमान…भजन गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया और भक्तों को झूमा दिया.

रामलीला का किया मंचन

संध्या सत्र में आयोजित रामलीला आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय डाक विभाग के पोस्ट मास्टर जनरल मनोज कुशवाहा शामिल हुए. इस दौरान गुरु जी को भारत डाक विभाग भारत सरकार द्वारा जारी की गयी डाक टिकट भेंट की. फिर श्रीकृष्णा कलायन कला केंद्र की निदेशक श्वेता सुमन रचित व निर्देशित श्री रामलीला के दूसरे दिन ताड़िका, मारीच, सुबाहु वध का मंचन किया गया. प्रभु राम के असाधारण मानव अवतार में उनके जन्म उद्देश्य व नैतिक जीवन के आदर्श, अधर्म का विनाश कर धर्म की स्थापना से अवगत कराया गया. इसी क्रम में श्रीराम व उनके भाई के गुरुकुल में आदर्श शिक्षा ग्रहण करते हुए दिखाया गया. गुरु विश्वामित्र ने राजा दशरथ के सम्मुख अपने दु:ख की बात रखी कि दैत्यों व असुरों के कारण हरि नाम लेना दूभर हुआ है. इसी क्रम में प्रभु राम के स्पर्श से शिला अहिल्या ने नारी का रूप पाया. पटना से आये कलाकारों ने पात्र के रूप में जीवंत किया. सुदामा पांडे, शिवांक, हरिकृष्णा सिंह मुन्ना, आयोजन समिति से प्रेरक विनोद अग्रवाल, पूर्व चेंबर अध्यक्ष श्रवण बाजोरिया, हरे कृष्णा खेतान, चिंटू अग्रवाल, विकास बुधिया, राजेश खेतान, बबीता अग्रवाल, बसंत जैन, खुशबू खेतान आदि का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >