bhagalpur news. कला से बच्चों में सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना होती है जागृत

कंपनीबाग स्थित किलकारी परिसर में गुरुवार को जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता आयोजित की गयी

कंपनीबाग स्थित किलकारी परिसर में गुरुवार को जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता आयोजित की गयी. मौके पर क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अहसन ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में सृजनात्मकता, अनुशासन, सहयोग व सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना जागृत होती है. मंच नयी सोच और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है. इससे पूर्व क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, डीईओ राजकुमार शर्मा, डीपीओ एसएसए बबीता कुमारी, डीपीओ अमरेंद्र कुमार पांडे व डीपीओ विनय कुमार सुमन सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों के 345 कलाकारों ने छह विधाओं जैसे नृत्य, नाटक, पारंपरिक कहानी वाचन व दृश्य कला में प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. दूसरी तरफ डीईओ राजकुमार शर्मा ने कहा कि कला का संबंध समाज और संस्कृति से है, इसलिए बच्चों को इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने से व्यक्तित्व विकास का अवसर मिलता है. डीपीओ बबीता कुमारी ने कहा कि कला बच्चों की रचनात्मकता को नयी दिशा देती है. कार्यक्रम में निर्णायक मंडल और शिक्षकों ने भी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया. कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >