bhagalpur news. जिले में 11 आगंनबाड़ी केंद्र को बनाने की मंजूरी, बच्चों को पढ़ाई के लिए मिलेगा नया भवन

भागलपुर जिले के 11 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को अब पढ़ाई करने में सुविधा मिलेगी

भागलपुर जिले के 11 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को अब पढ़ाई करने में सुविधा मिलेगी. आने वाले तीन महीनों के अंदर इन्हें नये भवन उपलब्ध कराये जायेंगे. इन केंद्रों के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है और इसके लिए प्रक्रिया भी तेज कर दी गयी है. इससे बच्चों को बेहतर माहौल मिलने की उम्मीद है. प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण पर करीब 12 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. इस तरह 11 केंद्रों के लिए कुल 1 करोड़ 32 लाख रुपये का प्राक्कलित राशि तय की गयी है. भवन निर्माण विभाग इस पूरी परियोजना को संचालित करेगा, जिससे गुणवत्ता और मानकों का ध्यान रखा जा सके. निविदा प्रक्रिया शुरू, 22 मई को एजेंसी होगी चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य एजेंसी के माध्यम से कराया जायेगा. इसके लिए विभाग ने निविदा जारी कर दी है. 22 मई को निविदा खोली जायेगी और उसी दिन एजेंसी का चयन किया जायेगा. तीन माह में पूरा होगा निर्माण कार्य एजेंसी चयन के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा. विभाग का लक्ष्य है कि तीन महीने के अंदर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण पूरा कर लिया जाये, ताकि बच्चों को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सके. यहां बनेंगे आंगनबाड़ी केंद्र – नाथनगर प्रखंड के रायपुर पंचायत के वार्ड नंबर-01 – रंगराचौक प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के वार्ड नंबर-04 – रंगरा चौक प्रखंड के कौशकीपुर सौहड़ा पंचायत के वार्ड नंबर-10 – नाथनगर प्रखंड के गौराचौकी पंचायत के वार्ड नंबर-04 – नथनगर प्रखंड के राघोपुर पंचायत के वार्ड नंबर-09 – नवगछिया प्रखंड के नगर पंचायत वार्ड नंबर-06 – जगदीशपुर प्रखंड चांदपुर पंचायत के वार्ड नंबर-01 – सबौर प्रखंड के ममलखा पंचायत के वार्ड नंबर-05 – सबौर प्रखंड के बैजलपुर पंचायत के वार्ड नंबर-11 – सुलतानगंज प्रखंड के गनगनिया पंचायत के वार्ड नंबर-11 – कहलगांव प्रखंड के कसवा पंचायत के वार्ड नंबर-11

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >