bhagalpur news. मुख्यमंत्री ने भागलपुर के दो रग्बी खिलाड़ी को सौंपा नियुक्तिपत्र

बिहार सरकार की योजना मेडल लाओ नौकरी पाओ के तहत भागलपुर के दो रग्बी खिलाड़ी को रविवार को राजगीर खेल परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र सौंपा

बिहार सरकार की योजना मेडल लाओ नौकरी पाओ के तहत भागलपुर के दो रग्बी खिलाड़ी को रविवार को राजगीर खेल परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र सौंपा. इसमें भागलपुर के खिलाड़ी प्रतीक राज एवं श्वेता कुमारी है. कुल 87 उत्कृष्ट खिलाड़ियों में जिला रग्बी टीम में उक्त दोनों खिलाड़ी का नाम सूची में शामिल है. इस बाबत जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, जिला रग्बी संघ के अध्यक्ष विजय कुमार यादव, सचिव राज गौरव, कोच कुणाल कर्ण, शारीरिक शिक्षक जितेंद्र मणि राकेश सहित अन्य खेल संगठनों के पदाधिकारी व खिलाड़ियों ने दोनों लोगों को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >