टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2026-30 सेमेस्टर वन में नामांकन के लिए आवेदन चार मई से लिया जायेगा. पूरी प्रक्रिया 30 जून तक पूरा कर लिया जायेगा. एक जुलाई से क्लास शुरू होगी. इसे लेकर बुधवार को नामांकन समिति की प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक हुई. निर्णय लिया गया कि समर्थ पोर्टल से ही नामांकन प्रक्रिया पूरी की जायेगी. आवेदन शुल्क दो सौ रुपया निर्धारित किया गया है. विद्यार्थी सात कॉलेजों का विकल्प चुन सकेंगे. इससे पहले समर्थ पोर्टल को अपडेट किया जायेगा. दूसरी तरफ निर्णय लिया गया कि वोकेशनल व प्रोफेशन कोर्स में ऑफलाइन नामांकन की प्रक्रिया होगी. साथ ही एलएलएम में नामांकन प्रक्रिया भी ऑफलाइन मोड में ही होगा. प्रभारी कुलपति ने निर्देश दिया कि नामांकन प्रक्रिया में रोस्टर का पूरी तरह पालन किया जाये. वहीं, डीएसडब्ल्यू प्रो अर्चना साह को नामांकन शेड्यूल जारी करने का निर्देश दिया गया है. बैठक में रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे, सीसीडीसी प्रो एसएन पांडे, सिंडिकेट सदस्य डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा, प्रो संजय कुमार झा आदि मौजूद थे.
bhagalpur news. टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर वन में नामांकन के लिए चार मई से आवेदन
टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2026-30 सेमेस्टर वन में नामांकन के लिए आवेदन चार मई से लिया जायेगा

bhagalpur news. टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर वन में नामांकन के लिए चार मई से आवेदन