Bhagalpur news सोमिल राज हत्याकांड में 36 घंटे बाद भी आवेदन अप्राप्त

आनंद विहार कॉलोनी रविवार की सुबह सेंट जोसेफ के दसवीं कक्षा के छात्र सोमिल राज ने गोली मारकर आत्महत्या की थी. घटना के 36 घंटे बाद भी कहलगांव पुलिस ने अब तक मामला दर्ज नहीं किया

कहलगांव शहर के आनंद विहार कॉलोनी रविवार की सुबह सेंट जोसेफ के दसवीं कक्षा के छात्र सोमिल राज ने गोली मारकर आत्महत्या की थी. घटना के 36 घंटे बाद भी कहलगांव पुलिस ने अब तक मामला दर्ज नहीं किया है. प्रभारी थाना अध्यक्ष देवगुरु ने बताया कि परिजनों ने अबतक कोई आवेदन थाना में नहीं दिया है. बताया कि पुलिस अपने स्तर से अनुसंधान कर रही है. मालूम हो कि रविवार के सुबह दसवीं कक्षा के छात्र सोमिल राज ने अपने पिता के लाइसेंसी दुनाली बंदूक से गोली मारकर जान दे दी थी. जबकि परिजनों ने मृतक का दाह संस्कार बरारी घाट पर रविवार की रात में कर दिया था.

विद्युत समस्या समाधान शिविर आयोजित

खरीक प्रखंड के उस्मानपुर व खरीक बाजार पंचायत में विद्युत से संबंधित समस्याओं का समाधान के लिए शिविर लगाया गया. उपभोक्ताओं से स्मार्ट प्रीपेड मीटर से संबंधित, विद्युत आपूर्ति विपत्र सुधार, बिल भुगतान, नये विद्युत कनेक्शन, कृषि विद्युत कनेक्शन, गलत रीडिंग, खराब मीटर समेत विद्युत संबंधित समस्याओं को सुना और समस्याओं का समाधान के लिए आवेदन लिया. जेई राकेश रंजन ने बताया कि पंचायत के सभी पंचायतों में निर्धारित तिथि के अनुसार शिविर का आयोजन किया जायेगा. 10 दिसंबर को चोरहर, ढोड़िया, भवनपुरा, 11 दिसंबर को तुलसीपुर, गोटखरीक, ध्रुबगंज, 12 दिसंबर को तेलघी, लोकमानपुर, अकिदत्तपुर व 13 दिसंबर को राघोपुर एवं खैरपुर पंचायतों में शिविर आयोजित कर उपभोक्ताओं की समस्याओं को जाना जायेगा.

ज्योति कलश यात्रा का रंगरा में होगा भव्य स्वागत

ज्योति कलश यात्रा का रंगरा में होगा भव्य स्वागत. गायत्री मंदिर रंगरा में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ज्योति कलश रथयात्रा की सफलता के लिए विचार गोष्ठी आयोजित की गयी. विचार गोष्ठी को जिला की ओर से डाॅ राघवेन्द्र प्रताप व वरिष्ठ साथी राजेंद्र ठाकुर ने संबोधित किया. बैठक में रथयात्रा के लिए रूट चार्ट, ठहराव स्थल, अर्थ-व्यवस्था के साथ-साथ पूर्व तैयारियों की विस्तृत चर्चा की. बैठक में मनीष भाई, संतलाल शर्मा, सुभाष चंद्र मोदी, लक्ष्मी देवी, रंजन, अनुभा बहन, मुकेश मोदी, ,मोहन चौधरी, योगेंद्र जायसवाल सहित कई अन्य भाई-बहन मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >