टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों के परीक्षा की उत्तरपुस्तिका नये सत्र से डिजिटल मोड में मूल्यांकन होगा. डिजिटल मोड में संबंधित शिक्षकों को उत्तरपुस्तिका स्कैन के माध्यम से भेजा जायेगा. शिक्षा विभाग ने इस नयी पहल को लेकर प्रस्ताव राजभवन भेजा है. राजभवन से मंजूरी मिलने पर राज्य भर के विवि व कॉलेजों में नयी व्यवस्था लागू की जायेगी. विवि के एक अधिकारी ने कहा कि शिक्षा मंत्री ने नये पहले को लेकर विधानसभा में प्रस्ताव रखा था. समर्थ पोर्टल पर उत्तरपुस्तिका किया जायेगा अपलोड विवि के अधिकारी ने कहा कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से कॉलेज व पीजी परीक्षा की उत्तरपुस्तिका डिजिटल से मूल्यांकन किया जायेगा. उत्तरपुस्तिका को स्कैन पर पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा. संबंधित विषय के शिक्षकों को उनके लॉगिन के जरिये कॉपी पोर्टल के माध्यम से भेजा जायेगा. शिक्षक डिजिटल तरीके से कॉपी का मूल्यांकन करेंगे. प्रभात नॉलेज डिजिटल मूल्यांकन होने से रिजल्ट समय से जारी हो सकेगा. उत्तरपुस्तिका को बाहर भेजने में होने वाले खर्च व समय का बचत होगा. इससे उत्तरपुस्तिका में अंक को लेकर होने वाले छेड़छाड़ से बचाव होगा. उत्तरपुस्तिका केवल संबंधित शिक्षक ही देख पायेंगे. क्योंकि डिजिटल के माध्यम ये स्कैन उत्तरपुस्तिका को कोई दूसरे लोग मूल्यांकन नहीं कर पायेंगे. नये सत्र से पोर्टल के माध्यम से होगा नामांकन समर्थ पोर्टल के माध्यम नये सत्र 2026-30 के तहत स्नातक सेमेस्टर वन का नामांकन होगा. इसे लेकर शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति को पत्र लिखा है, ताकि समय से नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो सके. देखा जा रहा कि इंटर का रिजल्ट समय से आने के बाद कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया देर से शुरू होती है, जो अगस्त तक चला जाता है. पांच संबद्ध कॉलेज नहीं जुड़े समर्थ पोर्टल से विवि से मिली जानकारी के अनुसार जिले के पांच संबद्ध कॉलेज समर्थ पोर्टल से अबतक नहीं जुड़ पाये हैं. इसे लेकर विवि प्रशासन से उन कॉलेजों को पत्र भेजा गया है. बताया जा रहा है कि कॉलेज का नाम, ई-मेल, मोबाइल नंबर, एआइएसएचई कोड आदि अबतक विवि को उपलब्ध नहीं कराया है. जबकि 12 संबद्ध कॉलेज समर्थ पोर्टल से जुट गये हैं. कोट विवि में पेंशन, वेतन व लीव को लेकर समर्थ पोर्टल पर काम लगभग पूरा हो चुका है. इसके अलावा नामांकन पर काम किया जा रहा है. नये सत्र से परीक्षा की उत्तरपुस्तिका का डिजिटल से मूल्यांकन किया जायेगा. राजभवन से सहमति मिलने पर नयी व्यवस्था लागू होगी. डॉ एएन सहाय, नोडल पदाधिकारी समर्थ पोर्टल टीएमबीयू
bhagalpur news. नये सत्र से कॉलेजों व पीजी परीक्षा की उत्तरपुस्तिका का होगा डिजिटल मूल्यांकन
टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों के परीक्षा की उत्तरपुस्तिका नये सत्र से डिजिटल मोड में मूल्यांकन होगा

bhagalpur news. नये सत्र से कॉलेजों व पीजी परीक्षा की उत्तरपुस्तिका का होगा डिजिटल मूल्यांकन