Bhagalpur News: मील टोला खरनई धार के समीप फिर हुई एक गरुड़ की मौत

मील टोला खरनई धार के समीप फिर हुई एक गरुड़ की मौत

प्रतिनिधि, नवगछिया

सोमवार को मील टोला के पास खरनई धार के पास एक गरुड़ मृत मिला. मृत गरुड़ मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. लोग आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि अत्यधिक गर्मी के कारण खरनई धार का पानी काफी अशुद्ध हो गया है. जिसके कारण ही पक्षी के जल पीने या मछली खाने के बाद मौत हो रही है. बताते चलें कि वन विभाग द्वारा पूर्व में भी मृत गरुड़ के शव को ले जाया गया था. जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आयी है. वार्ड के पार्षद अभिनंदन कुमार ने बताया कि इस संबंध में वन विभाग को सूचना दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >