bhagalpur news. सरकारी स्कूलों में 12 मार्च से शुरू होगा वार्षिक मूल्यांकन, पहली बार ””””ई-शिक्षाकोष”””” का होगा इस्तेमाल

सरकारी और सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 2025-26 का बिगुल बज गया है

सरकारी और सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 2025-26 का बिगुल बज गया है. राज्य शिक्षा शोध व प्रशिक्षण परिषद (एससीइआरटी) के निदेशक दिनेश कुमार ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश (एसओपी) जारी कर दिये हैं. आगामी 12 मार्च से परीक्षाएं शुरू होंगी, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास को परखने के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है.

डिजिटल होगा प्रश्न पत्र वितरण, 30 मार्च को आयेगा रिजल्ट

इस बार मूल्यांकन की प्रक्रिया में तकनीक का समावेश किया गया है. वर्ग एक से आठ तक की परीक्षा के प्रश्न पत्र ””””ई-शिक्षाकोष”””” पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराये जायेंगे. लिखित परीक्षा के बाद 30 मार्च को सभी स्कूलों में शिक्षक-अभिभावक बैठक (पीटीएम) आयोजित की जायेगी, जिसमें छात्र-छात्राओं का प्रगति पत्रक (रिजल्ट कार्ड) साझा किया जायेगा. खास बात यह है कि बच्चे अपनी जांची हुई उत्तर पुस्तिकाएं अपने घर ले जा सकेंगे.

परीक्षा कार्यक्रम

तिथि : प्रथम पाली (10-12 बजे) : द्वितीय पाली (01-03 बजे)

12 मार्च : पर्यावरण अध्ययन/सामाजिक विज्ञान : भाषा (हिंदी/उर्दू)

14 मार्च : हिंदी/उर्दू : अहिंदी भाषी के लिए हिंदी

16 मार्च : गणित (कक्षा III-V) : गणित (कक्षा VI-VIII)

17 मार्च : अंग्रेजी (कक्षा III-V) : अंग्रेजी (कक्षा VI-VIII)

18 मार्च : विज्ञान (कक्षा VI-VIII) : संस्कृत (कक्षा VI-VIII)

19 मार्च : गणित (कक्षा I व II मौखिक) : अंग्रेजी (कक्षा I व II मौखिक)

विशेष व्यवस्थाएं

परीक्षा के दौरान बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन की व्यवस्था पूर्ववत जारी रहेगी. इसके अलावा, जो बच्चे ग्रेड सी, डी या इ लायेंगे, उनके लिए आगे की विशेष शैक्षणिक रणनीति बनायी जायेगी, ताकि उनके सीखने के स्तर में सुधार हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >