bhagalpur news. अंगीभूत कॉलेजों के कर्मियों को हटाने के मामले में जांच कमेटी गठित

टीएमबीयू के चतुर्थ चरण में अंगीभूत हुए काॅलेजाें के 58 कर्मियाें काे टीएमबीयू ने करीब तीन साल पहले हटा दिया था.

टीएमबीयू के चतुर्थ चरण में अंगीभूत हुए काॅलेजाें के 58 कर्मियाें काे टीएमबीयू ने करीब तीन साल पहले हटा दिया था. इसे लेकर कुछ कर्मी कोर्ट की शरण में गये थे. कोर्ट से उनलोगों के पक्ष में फैसला दिया. इस बाबत विवि के कुछ लाेगाें ने कुलपति प्राे जवाहर लाल काे ऐसे कर्मियाें के मामलाें की समीक्षा करने का सुझाव दिया था. मामले में समीक्षा के लिए कमेटी का गठन किया है. हालांकि, अधिसूचना में कुछ सुधार के बाद शनिवार काे दाेबारा जारी किया गया. मामले को लेकर गठित कमेटी से 10 दिनाें में रिपाेर्ट मांगी गयी है. बताया जा रहा कि विवि ने जनवरी 2023 में उन कर्मियाें काे यह कहते हुए हटा दिया था कि उनकी सेवा नियमाें के तहत नहीं है.

कमेटी में सिंडिकेट सदस्य डाॅ मृत्युंजय सिंह गंगा, वित्त कमेटी के सदस्य गाैरीशंकर डाेकानिया, पीजी सांख्यिकी विभाग के हेड प्राे निसार अहमद, काॅलेज इंस्पेक्टर प्राे संजय कुमार झा, पीजी लाॅ के हेड अमित कुमार अकेला, एसएसवी काॅलेज कहलगांव के प्रभारी प्राचार्य डाॅ मिहिर माेहन मिश्र सुमन, बजट अधिकारी डाॅ अभयानंद सहाय व डीओ अनिल कुमार सिंह शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >