bhagalpur news. प्रिसिंपल की पोस्टिंग में अनियमितता का आरोप लगा राजभवन से शिकायत

टीएमबीयू को आयोग से मिले प्रिसिंपल की पोस्टिंग में अनियमितता का आरोप लगाया जा रहा है

टीएमबीयू को आयोग से मिले प्रिसिंपल की पोस्टिंग में अनियमितता का आरोप लगाया जा रहा है. विवि के कॉलेज इंस्पेक्टर प्रो संजय कुमार झा ने प्रिसिंपल की पोस्टिंग सहित कई बिंदुओं पर गंभीर आरोप लगा राजभवन से शिकायत की है. इस बाबत राजभवन ने टीएमबीयू के प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा को पत्र लिखकर एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी है. दूसरी तरफ प्रभारी कुलपति ने रजिस्ट्रार को निर्देश दिया कि मामले में तीन दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपे.

मैं प्रोफेसर के रूप में वरीयतम प्रधानाचार्य हूं

आवेदनकर्ता प्रो संजय कुमार झा ने राजभवन को भेजे आवेदन में कहा कि प्रिसिंपल की पोस्टिंग में नियम का घाेर उल्लंघन किया गया है. मैं प्रोफेसर के रूप में वरीयतम प्रधानाचार्य हूं. मैंने पोस्टिंग के लिए विशेष श्रेणी के तहत आवेदन दिया था. बावजूद गलत ढंग से मेरी पोस्टिंग मारवाड़ी कॉलेज में की गयी, जबकि मेरा दावा टीएनबी कॉलेज का बनता था.

बिना एनओसी पोस्टिंग करने का आरोप

बिना एनओसी व लियेन की पोस्टिंग करने का विवि पर आरोप लगाया है. कहा कि टीएनबी कॉलेज के प्रिसिंपल डॉ दीपो महतो वर्तमान में एसोसिएट के रूप में लियेन पर है, लेकिन गलत दस्तावेजों के आधार पर टीएनबी कॉलेज में पोस्टिंग की गयी. डॉ महतो टीएमबीयू से एसोसिएट प्रोफेसर के लियेन के आधार पर इंजीनियरिंग कॉलेज भागलपुर में पदस्थापित हैं. आरोप लगाया कि इंजीनियरिंग कॉलेज से बिना एनओसी व लियेन के ही टीएनबी कॉलेज में योगदान दिया.

एक शिक्षक के प्रमोशन पर भी सवाल

आवेदनकर्ता ने विवि के एक शिक्षक के प्रमोशन पर भी सवाल उठाया है. पत्र में कहा कि एक कॉलेज के प्रधानाचार्य का प्रमोशन बिना चयन समिति की बैठक हुए तीन वर्ष में ही सहायक प्राध्यापक को सीनियर स्केल में वर्ष 2014 से एसोसिएट प्रोफेसर में वर्ष 2017 में प्रोन्नति दी गयी. आरोप लगाया कि गलत अधिसूचना के आधार पर उनका चयन प्रधानाचार्य के रूप में किया गया है. जबकि मामले में जांच कमेटी की रिपोर्ट को दरकिनार करते हुए गलत तरीके से उस शिक्षक की पोस्टिंग की गयी है. पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >