Bhagalpur News. भागलपुर रेलवे स्टेशन के सभी कार्यालय पहली मंजिल पर होंगे शिफ्ट, ग्राउंड फ्लोर पर सिर्फ टिकट काउंटर

भागलपुर रेलवे स्टेशन.

– 40 करोड़ की लागत से भागलपुर रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, योजना को मिल चुकी स्वीकृति

ललित किशोर मिश्र, भागलपुरभागलपुर रेलवे स्टेशन व उसके सर्कूलेटिंग एरिया के डेवलपमेंट का काम जल्द शुरू होगा. इसके लिए पूर्व रेलवे कोलकाता की ओर से 40 करोड़ की योजना तैयार की गयी है. योजना पर स्वीकृति की मुहर लग चुकी है. अब मालदा डिवीजन इस कार्य को लेकर टेंडर निकालने का काम करेगा. टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द काम शुरू करवाने की योजना है. यदि सभी कार्य सुचारु रहे तो जून माह से काम शुरू हो जायेगा. स्टेशन के सौंदर्यीकरण को लेकर कई सालों से पहल की जा रही है, अब यह सिरे चढ़ा है. भागलपुर रेलवे स्टेशन मालदा रेल डिवीजन का सबसे अधिक राजस्व देने वाला यह स्टेशन है, मगर, सुविधा के मामले में पीछे है. नयी योजना में रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण के साथ सभी कार्यालयों को पहली मंजिल पर शिफ्ट किया जायेगा. फिलहाल अलग-अलग कार्यालय अलग-अलग जगह है. सभी कार्यालय एक जगह शिफ्ट होने से समय की बचत के साथ काम में आसानी होगी. ग्राउंड फ्लोर पर सिर्फ टिकट काउंटर होगा.ग्राउंड फ्लोर पर एक ही जगह आरक्षित, अनारक्षित टिकट काउंटर के साथ टिकट से संबंधित अधिकांश कार्य होंगे. ग्राउंड फ्लोर पर दुकान खोलने की तैयारी है ताकि यात्रियों को 24 घंटे सही रूप से खाना मिल सके.

– सभी प्लेटफॉर्म पर यूरिनल व होगी व्यवस्था

सभी प्लेटफॉर्म पर यूरिनल की होगी व्यवस्था. वर्तमान में दो से लेकर पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर यूरिनल की व्यवस्था नहीं है. जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं स्टेशन मास्टर, टिकट काउंटर पर काम करने वाले कर्मियों के लिए भी कार्यालय में यूरिनल की व्यवस्था नहीं है.

– सर्कुलेटिंग एरिया को भी किया जायेगा व्यवस्थित

40 करोड़ की लागत से बनने वाले इस योजना में सर्कुलेटिंग एरिया को भी व्यवस्थित किया जायेगा. अभी यह एरिया व्यवस्थित नहीं है. इस योजना में सभी गाड़ियों की पार्किंग व उसके जाने के एक तरफ से रास्ता भी दिया जायेगा. ताकि गाड़ी वहीं लगे व वहीं से खुल जाये. इससे परिसर में गाड़ियों का जमावड़ा नहीं लगेगा.

– कोट

– योजना स्वीकृत हो चुकी है. जल्द ही काम शुरू होने की तैयारी है. इस योजना के तहत काम हो जाने के बाद स्टेशन यात्री सुविधाओं में वृद्धि हो जायेगी.

डॉ उदय शंकर झा, पीसीसीएम, पूर्व रेलवे कोलकाता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >