bhagalpur news. मुख्यालय से बसोका व पीपीएम के डायरेक्टर ने कृषि विभाग के कई विभागों का निरीक्षण

कृषि विभाग मुख्यालय से बसोका व पीपीएम के डायरेक्टर संतोष कुमार उत्तम मंगलवार को कृषि विभाग के कई विभाग का निरीक्षण कर साफ-सफाई व कार्य की व्यवस्था पर नाराजगी जतायी

कृषि विभाग मुख्यालय से बसोका व पीपीएम के डायरेक्टर संतोष कुमार उत्तम मंगलवार को कृषि विभाग के कई विभाग का निरीक्षण कर साफ-सफाई व कार्य की व्यवस्था पर नाराजगी जतायी. कुछ विभाग के कई कार्यालय कक्ष बंद होने पर उन्होंने अपने टीम के सदस्यों ने अपने मोबाइल से फोटो भी लिया. सहायक निदेश रसायन कार्यालय के मिट्टी जांच प्रयोगशाला, क्षेत्रीय बीज विश्लेषण प्रयोगशाला व क्षेत्रीय गुण नियंत्रण ए जैव नियंत्रण प्रयोगशाला को जाकर देखा. सहायक निदेश रसायन कार्यालय के मिट्टी जांच प्रयोगशाला को बसोका व पीपीएम के डायरेक्टर संतोष कुमार उत्तम ने जाकर देखा. कंप्यूटर व प्रयोगशाला के यंत्र पर मिट्टी के धूल की परत को देखकर नाराजगी जतायी. उन्होंने कार्यालय के संबंधित पदाधिकारी को इसमें सुधार लाने को कहा. उसी बिल्डिंग के ऊपर तल पर क्षेत्रीय बीज विश्लेषण प्रयोगशाला व क्षेत्रीय गुण नियंत्रण ए जैव नियंत्रण प्रयोगशाला को जाकर देखा. उन्होंने संबंधित दो महिला कर्मी से बीज को तैयार करने वाले मशीन में तैयार हो रहे बीज के बारे में पूरी जानकारी ली.

बसोका व भूमि संरक्षण कार्यालय को भी देखा

बसोका व पीपीएम के डायरेक्टर ने बसोका कार्यालय व इस कार्यालय में चल रहे भूमि संरक्षण कार्यालय को भी जाकर देखा. बताया कि फूट टेस्टिंग लैब बसोका के कार्यालय में खुलना है. बिहार कृषि विवि सबौर में पहले से यह प्रयोगशाला है. विवि के इस प्रयोगशाला को जाकर देखा कि यहां कौन-कौन सी मशीन लगी हुई है. निरीक्षण में उनके साथ जेडीए, जिला कृषि पदाधिकारी प्रेम शंकर प्रसाद, जिला उद्यान पदाधिकारी मधुमिता सहित कई अधिकारी थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >