Bhagalpur news राष्ट्रपति सम्मान के बाद मंजूषा गुरु मनोज पंडित का सम्मान
अंग प्रदेश की पारंपरिक धरोहर मंजूषा कला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले मंजूषा गुरु मनोज कुमार पंडित को महामहिम राष्ट्रपति से सम्मान मिलने पर उनके सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया.
Bhagalpur news राष्ट्रपति सम्मान के बाद मंजूषा गुरु मनोज पंडित का सम्मान
अंग प्रदेश की पारंपरिक धरोहर मंजूषा कला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले मंजूषा गुरु मनोज कुमार पंडित को महामहिम राष्ट्रपति से सम्मान मिलने पर उनके सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया. सूर्या जनमानस विकास समिति के सचिव केशव रंजन के नेतृत्व में देवघर से भागलपुर तक कई स्थानों पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किये गये. मंजूषा चित्रकला के विकास में उनके अतुलनीय योगदान के लिए विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं ने उन्हें जगह-जगह सम्मानित किया. जगदीशपुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुखिया गोपी नाथ मंडल और भाजपा नेता रणवीर सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया. मौके पर रणवीर सिंह ने कहा कि मंजूषा कला को आज जो पहचान मिली है, उसमें मनोज पंडित का बड़ा योगदान है. गोपी नाथ मंडल ने बताया कि वर्ष 2010 में जगदीशपुर में मंजूषा कला का प्रशिक्षण कार्यक्रम चला था, जिसकी अध्यक्षता उन्होंने की थी. उन्होंने कहा कि इस कला का राष्ट्रपति भवन तक पहुंचना उनके लिए गर्व की बात है.
सृष्टि जनकल्याण संस्थान ने भी जगदीशपुर हाट में मंजूषा गुरु का सम्मान किया . मौके पर अजय कुमार, चंचल कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे. यह सम्मान समारोह मंजूषा चित्रकला के विकास के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ और जगदीशपुर इस आयोजन का प्रमुख केंद्र बना. ऐसे कार्यक्रम कलाकारों का हौसला बढ़ाते हैं और पारंपरिक कला को नयी पहचान दिलाते हैं. कार्यक्रम में सहयोग करने वालों में नवीन सिंह कुशवाहा, काशीकांत सिंह, अवधेश सिंह, संजय ठाकुर, पवन कुमार पंडित, पंकज मिश्रा सहित कई लोग शामिल थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.