ओवरलोडिंग और अवैध खनन पर कार्रवाई तेज, 8 ट्रक जब्त, सीमावर्ती इलाकों में सघन जांच

खनन विभाग ने इंटर स्टेट ट्रांजिट पास को लेकर चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के साथ-साथ सख्त कार्रवाई भी शुरू कर दी है. इसी क्रम में ओवरलोडिंग और बिना वैध चालान के परिचालन कर रहे कुल 8 ट्रकों को जब्त किया गया है.

भागलपुर से ब्रजेश की रिपोर्ट

भागलपुर. खनन विभाग ने इंटर स्टेट ट्रांजिट पास को लेकर चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के साथ-साथ सख्त कार्रवाई भी शुरू कर दी है. इसी क्रम में ओवरलोडिंग और बिना वैध चालान के परिचालन कर रहे कुल 8 ट्रकों को जब्त किया गया है.

यह कार्रवाई पीरपैंती, सबौर और रसलपुर थाना क्षेत्रों में खनन विभाग की टीम द्वारा की गयी जांच के दौरान की गयी. जांच में पाया गया कि कई वाहन बिना वैध कागजात के खनिज सामग्री का परिवहन कर रहे थे, जबकि कुछ ट्रकों में निर्धारित क्षमता से अधिक गिट्टी और स्टोन चिप्स लदे हुए थे.

खनन इंस्पेक्टर के अनुसार अब दूसरे राज्यों से बिहार में आने वाले खनिज लदे वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए नियमित रूप से सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. बता दें है कि 10 जून से राज्य की सीमा में प्रवेश करने वाले सभी खनिज लदे वाहनों के लिए इंटर स्टेट ट्रांजिट पास अनिवार्य कर दिया गया है. इस नियम को प्रभावी बनाने के लिए विभाग द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके तहत ट्रक चालकों और वाहन मालिकों को नये नियमों की जानकारी दी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >