bhagalpur news. नाबालिग लड़की को घर में कैद करने का आरोप, थाने में आवेदन

थाना क्षेत्र के चंपानगर हकीम शाह मोहम्मद लेन से नाबालिग लड़की के गायब होने का मामला सामने आया है. पीड़ित पिता ने मामले को लेकर थाने में लिखित आवेदन दिया है.

नाथनगर. थाना क्षेत्र के चंपानगर हकीम शाह मोहम्मद लेन से नाबालिग लड़की के गायब होने का मामला सामने आया है. पीड़ित पिता ने मामले को लेकर थाने में लिखित आवेदन दिया है. बताया कि लड़की 13 अगस्त से घर से लापता है. आरोप लगाया कि साहिबगंज झारखंड के उधवा थाना क्षेत्र स्थित प्यारपुर निवासी मोहम्मद मसूद उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया. परिजनों ने बताया कि वह कई बार मसूद के घर गए, लेकिन हर बार उन्हें टाल दिया गया और लड़की को छिपाकर रखा गया. बताया कि 25 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे वह अपने परिवार के साथ प्यारपुर स्थित मसूद के घर पहुंचे, जहां उनकी बेटी कैद अवस्था में मिली. स्थानीय लोगों की मदद से जब बेटी को लेकर लौटने लगे, तभी मोहम्मद मसूद, उसके पिता, भाई और पांच-छह अन्य लोग हथियार लेकर पहुंचे और हमला करने का प्रयास किया. पीड़ित का कहना है कि इसी दौरान आरोपित उनकी बेटी को जबरन बाइक पर बैठाकर ले भागे. बेटी रोती-बिलखती रही और रहम की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी. परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >