bhagalpur news. लोहियापुर के नीचे बच्चे के गले से लॉकेट काटने का प्रयास कर रहे युवक को पीटा

लोहिया पुल के नीचे मंगलवार को दोपहर बाद एक महिला के साथ बाजार आये बच्चे के गले से चांदी का लॉकेट काटने का प्रयास कर रहे युवक की स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी है

लोहिया पुल के नीचे मंगलवार को दोपहर बाद एक महिला के साथ बाजार आये बच्चे के गले से चांदी का लॉकेट काटने का प्रयास कर रहे युवक की स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी है. सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने युवक को स्थानीय लोगों से बचा कर हिरासत में लिया है. हालांकि, घटना के बाबत पीड़ित पक्ष द्वारा किसी प्रकार का आवेदन थाने में नहीं दिया गया है. नाथनगर के भीमकित्ता गांव की मनीषा कुमारी ने बताया कि वह अपने बच्चे का स्कूल ड्रेस लेने भागलपुर आयी थी. लोहिया पुल के पास पहुंचते ही एक युवक बार बार उसके बच्चे के गले पर हाथ दे रहा था. इस क्रम में उस युवक ने बच्चे के गले से चांदी का लॉकेट काट भी लिया. जिसके बाद उसने हल्ला किया तो मौके पर आसपास के लोग जुट गये. घटना के बाद महिला ने थाने में किसी प्रकार की शिकायत नहीं की और वह घर लौट गयी. कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पक्ष से बयान आने का इंतजार है, पुलिस आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >