bhagalpur news. दबंगों ने महादलित महिला जनप्रतिनिधि की गेहूं की फसल में लगा दी आग

मंगलवार देर शाम को मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर में दबंगों ने गौराचौकी पंचायत की पंचायत समिति सदस्य सह महादलित महिला किसान सुमन कुमारी के खलिहान में तैयार फसल को आग लगा दी

मंगलवार देर शाम को मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर में दबंगों ने गौराचौकी पंचायत की पंचायत समिति सदस्य सह महादलित महिला किसान सुमन कुमारी के खलिहान में तैयार फसल को आग लगा दी. घटना में करीब दो बीघा से अधिक की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है. घटना में पीड़ित परिवार को लगभग एक लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है. सुमन कुमारी के पति फंटूश यादव ने बताया कि इस विवाद की असलियत 15 साल पहले किया गया उनका अंतरजातीय विवाह है. गांव के ही दबंग दो इस विवाह का पूर्व से ही लगातार विरोध कर रहे हैं. शुरू से सभी लोग परिवार को गांव छोड़कर भागने की धमकी देते रहे हैं. सुमन कुमारी ने बताया कि किशनपुर मौजा स्थित बहियार में उन्होंने दो बीघा दो कट्ठा की अपनी जमीन से गेहूं की फसल काटकर इकट्ठा किया था. बीते मंगलवार शाम वह फसल की देखभाल कर अपने घर लौटी थीं. बुधवार सुबह उन्हें फसल जलाए जाने की सूचना मिली. पीड़ित ने बताया कि फसल जलने से अब हमें भोजन की चिंता सताने लगी है. घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने और वरीय पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी देने की बात कही है. वहीं ग्रामीणों ने भी संबंधित प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे की मांग की है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सूचना पर थाने के पुलिस मौके पर जांच को गई थी. पीड़ित परिवार द्वारा इस अगलगी की घटना में कौन लोग शामिल हैं, उनका नाम नहीं बताया गया है और न ही अबतक कोई लिखित शिकायत की गई है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >