भागलपुर में शोक की लहर, कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा को दी गई अंतिम विदाई

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा की पैतृक आवास से अंतिम यात्रा निकाली गई.

भागलपुर से ललित और आरफीन की रिपोर्ट भागलपुर : कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा का पार्थिव शरीर सुबह पटल बाबू रोड स्थित आवास से उनके जिच्छो स्थित पैतृक गांव पहुंचा. काफी संख्या में पार्टी नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी में पटल बाबू रोड स्थित उनके पुराने आवास से अंतिम यात्रा निकाली गई. इस दौरान रास्ते भर लोगों ने नम आंखों से इस कांग्रेस नेता को अंतिम विदाई दी. अब इस रोड पर यह चेहरा कभी दिखाई नहीं देगा.

सुबह करीब साढ़े दस बजे के बाद जैसे ही पार्थिव शरीर आवास परिसर पहुंचा, परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था और सभी बेसुध हो गए थे. पत्नी, बेटा, बेटी, दामाद, भाई, मां समेत अन्य परिजन गम में डूबे रहे. पटना से भी पार्टी के कई नेता भागलपुर पहुंचे. आवास पर लोगों ने अपने नेता और भागलपुर के इस बेटे का अंतिम दर्शन किया.

जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से पहुंचे समर्थक

प्रवीण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. जिच्छो स्थित आवास और घर के बाहर सुबह से ही काफी संख्या में भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी. विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे. उनके बड़े भाई दीपक सिंह सहित परिवार के सदस्य लगातार उन्हें एक टक निहारते रहे और यह स्वीकार नहीं कर पा रहे थे कि उनका अपना भाई अब इस दुनिया में नहीं रहा.

बरारी श्मशान घाट के लिए निकली अंतिम यात्रा

आवास से बरारी श्मशान घाट के लिए अंतिम यात्रा निकाली गई. अंतिम यात्रा में झारखंड की मंत्री दीपिका पांडा सहित शहर के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. पूरे मार्ग में शोक और सन्नाटा का माहौल बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >