Bhagalpur news सभी के सहयोग से ही सुरक्षित समाज का निर्माण संभव : पुलिस कप्तान

नवगछिया पुलिस जिला के पुलिस कप्तान प्रेरणा कुमार के नेतृत्व में झंडापुर थाना क्षेत्र में जनसंवाद का आयोजन किया गया.

नवगछिया पुलिस जिला के पुलिस कप्तान प्रेरणा कुमार के नेतृत्व में झंडापुर थाना क्षेत्र में जनसंवाद का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच संवाद स्थापित कर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करना था. बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता इस जनसंवाद में शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि प्रशासन आम जनता की सुरक्षा और सहयोग के लिए लगातार कई अभियान चला रही है. इन अभियानों की सफलता तभी संभव है, जब समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी हो. उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी. बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई है, जो सुबह, दोपहर और शाम तीनों समय विद्यालयों के आसपास निगरानी करती है, ताकि किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जा सके. कहा कि नशाखुरानी गिरोह और अपराधी तत्वों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात कही. उन्होंने जनता से अपील की कि यदि कहीं नशाखुरानी गिरोह, अपराधी गिरोह या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले, तो बिना भय प्रशासन तक पहुंचाएं. भरोसा दिलाया कि ऐसी किसी भी सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा और सूचना मिलते ही अविलंब आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. जनसंवाद के दौरान लोग क्षेत्र में अतिक्रमण से जुड़े सवाल भी उठाए. इस पर पुलिस कप्तान ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण का मामला मुख्य रूप से सिविल प्रकृति का होता है, फिर भी यदि इस संबंध में कोई शिकायत या जानकारी मिलती है, तो आवश्यक समन्वय कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. कहा कि जनता की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >