सोशल डिस्टेंस बनाये रखने को शांति समिति के साथ बैठक

भागलपुर : कोतवाली थाना परिसर में शांति समिति के सदस्यों के साथ थानाध्यक्ष अमर बिश्वास की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरानईद और इस दौरान सोशल डिस्टेंस मेंटेन रखने को लेकर बातचीत हुई. सब ने सर्वसम्मति से लॉक डाउन का पालन करने और घर पर ही नमाज अदा करने का निर्णय लिया गया. समिति सदस्यों […]

भागलपुर : कोतवाली थाना परिसर में शांति समिति के सदस्यों के साथ थानाध्यक्ष अमर बिश्वास की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरानईद और इस दौरान सोशल डिस्टेंस मेंटेन रखने को लेकर बातचीत हुई. सब ने सर्वसम्मति से लॉक डाउन का पालन करने और घर पर ही नमाज अदा करने का निर्णय लिया गया. समिति सदस्यों द्वारा प्रशासन को हर कदम पर सहयोग का भरोसा दिलाया गया.

किसी तरह की अफवाह फैलाना कानून अपराध

भागलपुर : एसएसपी आशीष भारती ने निर्देश जारी किया है कि कोरोना वायरस को लेकर किसी भी तरह की अफवाह को फैलाना कानून जुर्म होगा. कोरोना पॉजिटिव मरीजों और उससे जुड़े लोगों की पहचान उजागर करना भी अपराध है. सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से ऐसी जानकारियों को वायरल करने वालों पर भागलपुर पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट कड़ी निगरानी कर रही है. जिले में यदि इस तरह की जानकारी किसी के भी द्वारा फैलाई जाएगी, तो उनके विरुद्ध कांड दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म यथा वाट्स-एप, टि्वटर, फेसबुक समेत अन्य माध्यमों का प्रयोग मरीजों की पहचान उजागर करने के लिए कतई न करें. भागलपुर पुलिस व प्रशासन का कोरोना से इस लड़ाई में सहयोग करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >