bhgalpur news. संदेहास्पद स्थिति में जहरीला पदार्थ खाने से ससुराल में युवक की मौत

पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के दुर्गापुर थाना क्षेत्र के कादा रोड बेलमेन कॉलोनी निवासी सुभाष कुमार (28) की मौत जेएलएनमएसीएच मायागंज में इलाज के क्रम में हो गयी है.

पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के दुर्गापुर थाना क्षेत्र के कादा रोड बेलमेन कॉलोनी निवासी सुभाष कुमार (28) की मौत जेएलएनमएसीएच मायागंज में इलाज के क्रम में हो गयी है. कहलगांव के लालापुर भदेर गांव स्थित अपने ससुराल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर एक खेत में सुभाष गंभीर अवस्था में शुक्रवार को मिला था. पत्नी रिंकू और साला अरुण दास ने पहले उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच भेजा गया था. इलाज के क्रम में शुक्रवार देर रात सुभाष की मौत हो गयी. पत्नी ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से उसके पति की स्थिति गंभीर हुई थी, लेकिन उसने क्या खाया था, उसे कुछ पता नहीं. इधर बरारी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. घटना के संदर्भ में रिंकू देवी ने पुलिस के समक्ष अपना बयान कलमबद्ध कराया है. दूसरी तरफ मायागंज अस्पताल पहुंची सुभाष की भाभी बुधिया देवी पर रिंकू देवी ने आक्रोश भी व्यक्त किया. घटना की सूचना मृतक के पिता एवं अन्य परिवार वालों को भी दे दी गयी है, वे लोग भागलपुर के लिए रवाना हो चुके हैं. एक माह से नहीं आये थे पति, एकाएक गंभीर अवस्था में मिले पत्नी रिंकू ने बताया कि 21 फरवरी को सुभाष लालापुर भदेर गांव से पटना मजदूरी करने गया था. उसे जानकारी मिली कि चार पांच दिन के बाद ही वह दुर्गापुर चला गया. इसके बाद उसकी बातचीत नहीं हुई. शुक्रवार को दोपहर वह घर में थी, तभी गांव के कुछ लड़के आये और उसने बताया कि सुभाष खेत में लेटा हुआ है. वह खेत गयी तो वहां पर सुभाष गंभीर अवस्था में मिले. रिंकू कुमारी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी. शादी के बाद बस एक बार वह अपने ससुराल दुर्गापुर गयी फिर वहां वह कभी नहीं गयी. सुभाष पांच 10 दिन लालापुर भदेर गांव आ कर ही रहता था, फिर काम करने चला जाता था. शादी के बाद उसे एक पुत्र है तो वह इन दिनों गर्भवती भी है. भाभी ने बताया गुरुवार को गोड्डा में था सुभाष सुभाष की मौत हो जाने की सूचना मिलने के बाद उसकी भाभी अस्पताल पहुंची थी. सुभाष की भाभी बुधिया देवी ने बताया कि गोड्डा के गंगटी में रहती है. गुरुवार की सुबह 10 बजे सुभाष वहीं था. वह एक आपसी झगड़े में व्यस्त थी, इस दौरान सुभाष बिना बताये वहां से चला गया. इसके बाद शनिवार सुबह ही उसे सूचना मिली है कि सुभाष की मृत्यु हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >