bhagalpur news. जीरोमाइल पर फ्लाइओवर को लेकर बड़ा फैसला जल्द, फोरलेन प्रोजेक्ट से बदलेगी ट्रैफिक तस्वीर

भागलपुर और नवगछिया के बीच सड़क फोरलेन बनेगी. इस फोरलेन के प्रोजेक्ट में जीरोमाइल के पास स्थित फ्लाइओवर को लेकर अहम निर्णय लिया जाना है.

भागलपुर और नवगछिया के बीच सड़क फोरलेन बनेगी. इस फोरलेन के प्रोजेक्ट में जीरोमाइल के पास स्थित फ्लाइओवर को लेकर अहम निर्णय लिया जाना है. दरअसल, यातायात दबाव बढ़ गया है. यह देख प्रस्तावित योजना के तहत या तो पुराने फ्लाइओवर को चौड़ा कर चार लेन में बदला जायेगा या फिर उसके समानांतर एक नया टू-लेन फ्लाइओवर बनाया जायेगा. दोनों विकल्पों पर तकनीकी स्तर पर विचार चल रहा है और विस्तृत रिपोर्ट को मंजूरी मिलने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जायेगा. विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे नये पुल को ध्यान में रख इस फोरलेन सड़क परियोजना की रूपरेखा तैयार की गयी है. दोनों परियोजनाओं के पूरा होने के बाद क्षेत्र में भारी वाहनों का दबाव कम होगा और ट्रैफिक का प्रवाह बेहतर होगा. योजना में दुर्घटना संभावित स्थानों को चिह्नित कर वहां विशेष निर्माण प्रस्तावित किया गया है. बंशीटीकर के पास वाहन अंडरपास बनाया जायेगा. इसके अलावा कई स्थानों पर छोटे पुल और अन्य अंडरपास भी बनाये जायेंगे, जिससे सड़क सुरक्षा मजबूत होगी. अधिकारियों के अनुसार जैसे ही परियोजना को अंतिम स्वीकृति मिलती है, टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. इसके बाद निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जायेगा. दोनों विकल्पों पर की जा रही तकनीकी समीक्षा परियोजना से जुड़े इंजीनियरों ने फ्लाइओवर को लेकर दो अलग-अलग विकल्प तैयार किये हैं. पहले विकल्प में वर्तमान पुल का विस्तार कर उसे फोरलेन बनाया जायेगा, जबकि दूसरे में समानांतर नया फ्लाइओवर जोड़कर कुल यातायात क्षमता बढ़ाने की योजना है. मुख्यालय स्तर पर ड्राइंग और डिजाइन की समीक्षा की जा रही है. दो चरणों में बनेगी फोरलेन सड़क पूरी सड़क परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जायेगा. शुरुआती चरण में नवगछिया से हाउसिंग कॉलोनी मोड़ तक सड़क चौड़ी की जायेगी. इसके बाद दूसरे चरण में हाउसिंग कॉलोनी मोड़ से चौधरीडीह तक का हिस्सा फोरलेन में विकसित होगा, जिससे पूरे रूट पर यातायात सुगम होगा. बाढ़ से बचाव के लिए रहेगी विशेष व्यवस्था महादेवपुर घाट क्षेत्र में सड़क को सुरक्षित रखने के लिए बांध का निर्माण किया जायेगा. इससे बाढ़ के दौरान सड़क को नुकसान से बचाने के साथ-साथ आसपास के गांवों को भी राहत मिलेगी. गोपालपुर क्षेत्र में नया रेल ओवरब्रिज बनाया जायेगा, जिससे रेलवे क्रॉसिंग की समस्या खत्म होगी. वहीं, सड़क के दोनों ओर ऊंचे अप्रोच रोड बनाकर यातायात को और सुविधाजनक बनाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nishi ranjan thakur

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >