भागलपुर में बीच गंगा में खराब हुई बड़ी नाव, एसडीआरएफ ने बीमार व बुजुर्गों को निकाला सुरक्षित

Bhagalpur News : भागलपुर में गंगा नदी के बीच उस समय अफरातफरी मच गई, जब 100 से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही बड़ी नाव अचानक खराब हो गई. नाव में मौजूद बीमार, बुजुर्ग और बच्चों की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद SDRF को रेस्क्यू के लिए बुलाना पड़ा.

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट : भागलपुर में महादेवपुर से बरारी के लिए चली एक बड़ी नाव बीच गंगा नदी में अचानक खराब हो गई. नाव पर 100 से अधिक यात्री सवार थे. बीच नदी में नाव रुक जाने से यात्रियों में दहशत और बेचैनी फैल गई. सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया.

बीच नदी में रुक गयी नाव

जानकारी के अनुसार, नाव महादेवपुर से यात्रियों को लेकर बरारी, भागलपुर की ओर आ रही थी. इसी दौरान बीच गंगा नदी में नाव में तकनीकी खराबी आ गई और वह अचानक रुक गई. नाव में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग भी मौजूद थे. बीच नदी में नाव फंसने से यात्रियों में डर का माहौल बन गया. कई यात्री घबराकर मदद की गुहार लगाने लगे.

SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. जवानों ने सबसे पहले बीमार यात्रियों, महिलाओं और बुजुर्गों को प्राथमिकता देते हुए अपनी रेस्क्यू बोट के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला. रेस्क्यू अभियान के दौरान SDRF जवानों ने यात्रियों को शांत रहने की अपील की और लगातार राहत कार्य जारी रखा.

यात्रियों ने किया हंगामा

नाव काफी देर तक बीच नदी में फंसी रहने के कारण कुछ यात्रियों ने नाराजगी जताई. यात्रियों का कहना था कि उन्हें जरूरी काम से भागलपुर पहुंचना है और जल्द दूसरी नाव की व्यवस्था की जानी चाहिए. स्थिति को देखते हुए SDRF और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया.

तकनीकी खराबी दूर करने में जुटे कर्मचारी

अधिकारियों के अनुसार, नाव में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है. प्रयास किया जा रहा है कि नाव को जल्द दोबारा चालू कर सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया जा सके. इस घटना के बाद नदी मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों के बीच कुछ समय के लिए भय और असुरक्षा का माहौल बन गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >