भागलपुर में समर कैंप में स्थानीय सांस्कृतिक विरासत की दिखी झलक

समर कैंप में स्थानीय सांस्कृतिक विरासत की झलक

भागलपुर के जगदीशपुर प्रतिनिधि की रिपोर्ट,

सरकारी विद्यालयों में आयोजित भारतीय भाषा समर कैंप में प्रतिभागी बच्चों ने शुक्रवार को स्थानीय संगीत, नृत्य और चित्रकला आधारित गतिविधियों कर अपनी सांस्कृतिक विरासत को बढ़ाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर मध्य विद्यालय जगदीशपुर में शुक्रवार को इस बच्चों ने मंजूषा कला, लोकपर्व छठ तथा बिहुला विषहरी पूजा से संबंधित गतिविधियों आयोजित कर अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझने तथा संरक्षित करने का प्रयास किया. प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने मंजूषा कला से संबंधित पेंटिंग की बुनियादी अवधारणाओं को सरल बनाते बच्चों को समझाया. वहीं शिक्षिका वीणा कुमारी, शाहिना खातून, प्रतिमा मिश्रा, प्रज्ञा, प्रीति कुमारी तथा भारती कुमारी के नेतृत्व में छठ से संबंधित गीत तथा स्थानीय संगीत और नृत्य प्रस्तुत किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >