Bhagalpur news एप्रोच पथ निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

सुलतानगंज थाना क्षेत्र के महेशी गांव के समीप अगुवानी–सुलतानगंज गंगा पुल परियोजना के एप्रोच पथ में बाधा बन रहे अतिक्रमण को गुरुवार को जिला प्रशासन के आदेश पर हटाया गया.

सुलतानगंज थाना क्षेत्र के महेशी गांव के समीप अगुवानी–सुलतानगंज गंगा पुल परियोजना के एप्रोच पथ में बाधा बन रहे अतिक्रमण को गुरुवार को जिला प्रशासन के आदेश पर हटाया गया. राजस्व अधिकारी शालिनी कुमारी के नेतृत्व में बुलडोजर व जेसीबी की मदद से अतिक्रमित मकानों को तोड़ कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन मौके पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए दंडाधिकारी के रूप में पंचायती राज पदाधिकारी माघवेंद्र कुमार की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के निर्देश पर काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी. पुलिस बल ने लोगों को कार्रवाई स्थल के नजदीक नहीं आने दिया. राजस्व अधिकारी ने बताया कि पुल निगम परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन पर कुछ लोगों का जबरन कब्जा था. पुल निगम के अधिकारियों के कई बार नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था. जिला प्रशासन के निर्देश पर एक पक्का मकान और दो झोपड़ीनुमा घर को ध्वस्त कर जमीन खाली करायी गयी. पीड़ित बबलू पासवान सहित रानी देवी, सरिता देवी और दुर्गा देवी ने मुआवजा नहीं मिलने का आरोप लगा चिंता जतायी कि घर टूटने के बाद वह कहां जायेंगे. अतिक्रमण हटाने के दौरान अधिकारियों और ग्रामीणों में गहमागहमी की स्थिति बनी रही. अतिक्रमणकारी लोगों ने पुलिस टीम से अनुरोध करते हुए कहा कि हम लोगों को चार दिन का मोहल्लत दीजिए खुद मकान तोड़ कर हटा लेंगे, जेसीबी से मकान तोड़ने पर भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा. हम लोगों को अभी तक दूसरे जगह घर बनाने में दिक्कत है, जमीन उपलब्ध नहीं हो पायी है. जमीन उपलब्ध होते ही हम लोग दूसरे जगह घर बना लेंगे. दो दिनों का मोहल्लत देते हुए स्वयं घर को हटाने का निर्देश दिया गया. एसपी सिंगला कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार नोटिस दी गयी थी, लेकिन अनुपालन नहीं होने पर प्रशासन की मदद ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >