ससुर ने बहु को घसीट -घसीट कर पीटा

घोघा : घोघा थाना क्षेत्र के कुलकुलिया गांव में बहु को ससुर ने मायके में घसीट-घसीट कर पीटा. बहु पूनम देवी ने ससुराल वालों पर घोघा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में जलधर मंडल पिता गरभू मंडल (ससुर), उमेश मंडल पिता जलधर मंडल (जेठ), पिंकी देवी पति उमेश मंडल (गोतनी) को जबरन […]

घोघा : घोघा थाना क्षेत्र के कुलकुलिया गांव में बहु को ससुर ने मायके में घसीट-घसीट कर पीटा. बहु पूनम देवी ने ससुराल वालों पर घोघा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में जलधर मंडल पिता गरभू मंडल (ससुर), उमेश मंडल पिता जलधर मंडल (जेठ), पिंकी देवी पति उमेश मंडल (गोतनी) को जबरन घर में घुस लोहे के रॉड से मार

कर घायल करने व जान लेने के प्रयास का आरोपित बनाया है. पीड़िता के अनुसार मैं अपने मायके में थी. प्रेम विवाह संबंधी पुरानी बातों को लेकर ससुराल वालों ने मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. मुझे घसीट-घसीट कर बेरहमी से पीटा. लोहे के रॉड के प्रहार से मेरा सिर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. कुछ लोगों की मदद से किसी तरह जान बचा कर मैं भागी.

क्या है मामला
वर्ष 2014 में होली की पूर्व संध्या पर पूनम व टुनटुन मंडल को प्रेमालाप करते ग्रामीणों ने देखा. इससे माहौल काफी बिगड़ गया. ग्रामीणों ने पहल पर घोघा के सत्य कुटीर आश्रम (मंदिर) में दोनों की शादी करा दी. कुछ दिन दोनों साथ रहे फिर पति टुनटुन मंडल अचानक भूमिगत हो गया. ससुराल वाले पूनम पर टुनटुन मंडल को गायब करने का आरोप लगा कर बराबर मार पीट करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >