22 स्वाइप मशीन वितरित, कार्ड से करेंगे खरीदारी
सुलतानगंज : बैंक ऑफ इंडिया शाखा सुलतानगंज की ओर से महेशी पंचायत को पूरी तरह से डिटिजलाइज किया गया. बताया गया कि बिहार का पहला पंचायत महेशी है, जिसे डिटिजलाइजेशन के तहत बैंक ऑफ इंडिया ने कैशलेस किया है. बुधवार को महेशी पंचायत के मध्य विद्यालय मोतीचक में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन आंचलिक प्रबंधक अरूणाभ चंद्रा,उप आंचलिक प्रबंधक नवरुण चटर्जी, मुख्य प्रबंधक लगनाजीत दास, वरिष्ठ प्रबंधक रंजीत कुमार राणा, आइटी ऑफिसर कुमार सत्यम, बीडीओ विशाल आनंद, प्रमुख अर्पणा देवी, उप महासचिव प्रशांत कुमार मिश्रा, शाखा प्रबंधक मानसी ने संयुक्त रूप
से दीप प्रज्वलित व फीता काट कर किया. आंचलिक प्रबंधक ने संबोधित करते हुए कहा कि कैशलेस ट्रांसजेक्शन सशक्त समाज की पहचान है. बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पंचायत के सभी लोगों को एटीएम, रूपे कार्ड दिया गया है. यहां के 20 जेनरल दुकानदार व जनवितरण प्रणाली दुकानदारों को स्वाइप मशीन उपलब्ध करा दी गयी. बीडीओ ने कहा कि कैशलेस के माध्यम से लोगों को आर्थिक संपन्नता भी आयेगी. नोट रखने की झंझट से लोगों को मुक्ति मिल जायेगी. शाखा प्रबंधक मानसी ने बताया कि महेशी पंचायत बिहार का पहला पंचायत है जिसको कैशलेस किया गया है. मुखिया प्रतिनिधि मनोज पासवान ने सभी अतिथियों को माला पहना कर स्वागत किया. मौके पर सहायक प्रबंधक संजीव कुमार, बीसी अभय सिंह, शैलेंद्र कुमार, कुमार सत्यम, सौरभ कुमार, मुखिया अनिता देवी, अरुण कुमार सिंह, जयप्रकाश पासवान, श्रीकांत मंडल, दिलीप कुमार दिवाना एवं सुलतानगंज शाखा के अधिकारी प्रेरणा, सानू, शैलेंद्र, विकास, बादल सहित सभी अधिकारी व गण्यमान्य लोग मौजूद थे.
