गंगा नदी पर पुल निर्माण से तेज गति से होगा विकास

मनिहारी : बिहार पुल निर्माण संघर्ष समिति ने मनिहारी और साहेबगंज के बीच गंगा नदी पर सडक पुल निर्माण को केंद्रीय कैबिनेट के आर्थिक मामलों के समिति की ओर से स्वीकृति मिलने पर खुशी जाहिर किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुए केंद्रीय कैबिनेट ने बिहार के मनिहारी बायपास व झारखंड […]

मनिहारी : बिहार पुल निर्माण संघर्ष समिति ने मनिहारी और साहेबगंज के बीच गंगा नदी पर सडक पुल निर्माण को केंद्रीय कैबिनेट के आर्थिक मामलों के समिति की ओर से स्वीकृति मिलने पर खुशी जाहिर किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुए केंद्रीय कैबिनेट ने बिहार के मनिहारी बायपास व झारखंड के साहेबगंज बायपास के बीच नया लिंक सहित गंगा नदी पर फोर लेन पुल बनाने का निर्णय लिया गया है. साहेबगंज व मनिहारी के बीच लिंक बनाने पर 1954.77 करोड़ रुपये खर्च आयेगा और इसकी लंबाई 22 किलोमीटर होगी. इस लिंक के बन जाने पर बिहार व झारखंड के इस हिस्से में परिवहन काफी आसान हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >