बिहार : कांवरियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, 50 घायल

भागलपुर : कांवरियों से भरी एक बस कटोरिया और बांका के बीच में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें 50 से ज्यादा कांवरिये घायल हो गये वहीं एक बुजुर्ग कांवरिये की मौत हो जाने की खबर है. जानकारी के मुताबिक सभी कांवरिये झारखंड के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं. दुर्घटना के बाद तुरंत सभी घायल कांवरियों […]

भागलपुर : कांवरियों से भरी एक बस कटोरिया और बांका के बीच में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें 50 से ज्यादा कांवरिये घायल हो गये वहीं एक बुजुर्ग कांवरिये की मौत हो जाने की खबर है. जानकारी के मुताबिक सभी कांवरिये झारखंड के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं. दुर्घटना के बाद तुरंत सभी घायल कांवरियों को इलाज के लिये भागलपुर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भरती कराया गया है.

बस आज सुबह जैसे ही कटोरिया के सिगुलिया मोड़ पहुंची उसी समय अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी. बस में सवार सभी कांवरिया बाबाधाम में पूजा करने के बाद अब लौटने वाले थे वहीं कुछ सुल्तानगंज रुकने वाले थे. बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ जाने की वजह से यह घटना हुई. इस दुर्घटना में बस का ड्राइवर स्टेयरिंग में फंस गया था जिसे बहुत मुश्किल से निकाला जा सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >