bhagalpur news. नवगछिया के विस्तारित वार्डों में लगेंगे 600 स्ट्रीट लाइट्स, दो चरणों में होगा काम, खर्च होंगे 49.52 लाख रुपये

भागलपुर जिले के नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के विस्तारित वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना को स्वीकृति मिल गयी है

भागलपुर जिले के नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के विस्तारित वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना को स्वीकृति मिल गयी है. इस योजना के तहत अंधेरे क्षेत्रों को रोशन करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर लाइट लगाने का निर्णय लिया गया है. कार्य को दो चरणों में पूरा किया जायेगा और दोनों चरणों के लिए अलग-अलग राशि तय की गयी है. पहले चरण में वार्ड नंबर 01, 02, 06 सहित अन्य स्थानों पर 300 स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव है, जिस पर लगभग 24 लाख 75 हजार 900 रुपये खर्च होंगे. परिषद ने इस काम को तय समय सीमा के अंदर पूरा करने की तैयारी शुरू कर दी है. दूसरे चरण में वार्ड नंबर 08, 27, 28 एवं अन्य क्षेत्रों में भी 300 स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्णय लिया गया है. इस चरण पर भी करीब 24 लाख 75 हजार 900 रुपये खर्च किये जायेंगे. इस तरह दोनों चरणों को मिलाकर कुल 49 लाख 51 हजार 800 रुपये खर्च करने की योजना बनायी गयी है. परिषद का लक्ष्य है कि सभी चयनित क्षेत्रों में समान रूप से रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. एजेंसी चयन के बाद शुरू होगा काम नगर परिषद ने इस कार्य को पूरा करने के लिए एक माह की समय सीमा निर्धारित की है. हालांकि, काम शुरू करने से पहले एजेंसी का चयन जरूरी है. इसके लिए बहाली प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. 14 मई को निविदा खोलकर एजेंसी का चयन किया जायेगा. एजेंसी चयन के तुरंत बाद स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू कर दिया जायेगा, ताकि तय समय के अंदर योजना को पूरा किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >