बिहारी ही शासन करेगा, नीतीश नहीं : अमित शाह

बागवाड़ी व पीरपैंती की चुनाव सभा में बोले भागलपुर. भागलपुर के भाजपा व नाथनगर के लोजपा प्रत्याशी के समर्थन में बागबाड़ी में व पीरपैंती में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित सभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नीतीश व लालू पर जम कर निशाना साधा. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने […]

बागवाड़ी व पीरपैंती की चुनाव सभा में बोले
भागलपुर. भागलपुर के भाजपा व नाथनगर के लोजपा प्रत्याशी के समर्थन में बागबाड़ी में व पीरपैंती में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित सभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नीतीश व लालू पर जम कर निशाना साधा. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नीतीश-लालू पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश खुद को बिहार समझते हैं. जनता को गुमराह करने के लिए कहते हैं
बिहारी ही बिहार पर शासन करेगा, लेकिन हम कहते हैं कि बिहारी तो शासन करेगा ही, लेकिन वह बिहारी भाजपा का होगा. आपकी कोई जगह नहीं है. भाजपा में लोकप्रिय नेताओं की फौज है, जो बिहार का नेतृत्व कर सकता है. जिस जंगलराज के खिलाफ जनता ने जनादेश दिया, नीतीश उसी लालू प्रसाद की गोद में बैठ गये.
श्री शाह ने कहा कि हम लोगों को गुमराह करने नहीं आये हैं. हम विकास की बात करते हैं. पूरे देश में जहां भी भाजपा की सरकार है, वहां पता करें. अच्छी सड़कें हैं, स्वास्थ्य सेवा बेहतर है, बिजली है. आज बिहार में लालू-नीतीश ने 25 साल तक शासन किया, लेकिन यदि किसी गरीब की मां बीमार हो जाये तो वह अस्पताल तक नहीं पहुंच सकता.
अस्पताल पहुंच भी जाये, तो उसे बेहतर स्वास्थ्य सेवा नहीं मिलेगी. एनडीए के शासन वाले राज्यों में जाइये, 108 नंबर दबाने के दस मिनट के अंदर एंबुलेंस घर तक पहुंच जायेगी.
पीरपैंती के शेरमारी बाजार स्थित प्रगति मैदान पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमति शाह ने लालू-नीतीश और कांग्रेस पर जम कर हमला बोला. भाजपा अध्यक्ष ने कहा महागंठबंधन में नीतीश तो सिर्फ मुखौटा हैं. उनके एक कंधे पर लालू का जंगल राज और दूसरे कंधे पर कांग्रेस का भ्रष्टाचार है, जो एक साथ मिलकर जंगलराज-2 लायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >