Bhagalpur newsसुलतानगंज के विकास पर 50 करोड़ की मुहर

सशक्त स्थायी समिति बैठक बुधवार को नप सभागार में हुई. नगर के सर्वांगीण विकास के लिए करीब 50 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी मिली.

सशक्त स्थायी समिति बैठक बुधवार को नप सभागार में हुई. नगर के सर्वांगीण विकास के लिए करीब 50 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी मिली. देर शाम तक चली बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू ने की. बैठक में गत बैठक की संपुष्टि के बाद नगर परिषद क्षेत्र में एनआईटी एवं विभागीय कार्यों के साथ-साथ शहर के तीन प्रमुख प्रवेश द्वारों के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया. शहरी व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए वेंडिंग जोन निर्माण, सभी वार्डों में खुले नालों पर ढक्कन लगाने तथा एनएच-80 के दोनों ओर पक्के नालों के निर्माण का निर्णय लिया गया. मुख्य पार्षद ने बताया खेल और युवाओं के विकास को प्राथमिकता देते हुए कृष्णानंद स्टेडियम के व्यापक जीर्णोद्धार का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ. स्टेडियम की सीढ़ियों पर मार्बल, दर्शक दीर्घा पर शेड, हाई मास्क लाइट, पाथवे, ओपन जिम, महिला-पुरुष शौचालय और स्टोर रूम निर्माण शामिल है. नयी सीढ़ी घाट स्थित नियंत्रण कक्ष के समीप श्रद्धा भवन के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया गया. अबजूगंज में पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी, दिलगौरी चौक पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, शांति देवी कन्या मध्य विद्यालय के समीप स्व रंगलाल मुरारका तथा शाहाबाद चौक पर डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी. बैठक में नमामि गंगे घाट पर अवैध वाहन वसूली के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए थानाध्यक्ष सुलतानगंज एवं वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर को प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पत्राचार करने का निर्णय लिया गया.

मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार का शुल्क निर्धारण

मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू ने बताया कि नप के सशक्त स्थायी समिति बैठक में सुलतानगंज मुक्तिधाम के शुल्क निर्धारण पर विचार कर अंतिम निर्णय लिया गया. शुल्क संरचना बीपीएल परिवारों के लिए मात्र 500 रुपये तथा अन्य परिवारों के लिए 1100 रुपये निर्धारित किया गया है. तय शुल्क से अधिक वसूली पर संबंधित के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है. बैठक में मुक्तिधाम के संचालन, व्यवस्था और शुल्क निर्धारण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक में नप ईओ कृष्ण भूषण कुमार, सशक्त स्थायी समिति सदस्य नवीन कुमार बन्नी, संजय कुमार चौधरी सहित नगर परिषद के पदाधिकारी, कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >