पश्चिम बंगाल में लोगों को ठगने वाले भागलपुर गैंग के 4 सदस्य कोलकाता में अरेस्ट

50 हजार रुपये गंवाने के बाद पीड़ित ने हेयर स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज करायी. उसने पुलिस को बताया कि एनसी दत्ता सरणी में गत 24 जनवरी की दोपहर को उसने एक सरकारी बैंक से 50 हजार रुपये नकद निकाला था.

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में राह चलते लोगों को अपनी बातों में फंसाकर मोटी रकम बैग से सड़क पर गिर जाने की बात कहकर उन्हें वापस बैग में रखने के बहाने असली रुपये लेकर चंपत होनेवाले भागलपुर गैंग के चार सदस्यों को लालबाजार के वाॅच सेक्शन की टीम ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम राकेश कुमार, सूरज कुमार, राजा प्रसाद गुप्ता और राकेश कुमार बताये गये हैं. सभी भागलपुर के विभिन्न जिलों के रहनेवाले बताये गये हैं. रविवार को सभी आरोपियों को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर उन्हें 16 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया. आरोपियों से पूछताछ कर ठगी की राशि को इनसे बरामद करने की कोशिश की जा रही है.

  • महानगर के विभिन्न निजी व सरकारी बैंकों के आसपास मंडराता था यह गिरोह

  • बैंकों से मोटी रकम निकालकर बाहर निकलनेवाले लोगों का करता था पीछा

  • भाई साहब, आपके बैग से गिरे हैं नोटों के बंडल, कहकर गायब कर देते थे रुपये

कैसे करते थे ठगी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस गिरोह के हाथों 50 हजार रुपये गंवाने के बाद पीड़ित ने हेयर स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. उसने पुलिस को शिकायत में बताया कि एनसी दत्ता सरणी में गत 24 जनवरी की दोपहर को उसने एक सरकारी बैंक से 50 हजार रुपये नकद निकाला था. सड़क से गुजरने के दौरान एक युवक आया और उसका रास्ता रोका. उस युवक के हाथ में नोटों के दो बंडल थे.

Also Read: बंगाल : मजिस्ट्रेट से पुरी में होटल बुक करने के नाम पर 92 हजार रुपये की ठगी करने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

इस तरह नोटों के बंडल को रख दिया बैग में

युवक ने उससे कहा कि, भाई साहब आपके बैग से यह नोटों के दो बंडल शायद सड़क पर गिर गये हैं. मुझे मिला है, मैं आपको यह लौटाने आया हूं. पीड़ित ने शिकायत में बताया कि दोनों नोटों के बंडल देखकर वह अचंभित रह गया. वह जब तक कुछ कहता, तब तक युवक ने उसका बैग खोलकर दोनों नोटों के बंडल उसके बैग में रख दिए. इसके बाद वहां से चला गया.

पीड़ित ने बैग खोला, तो नोट के बदले मिला कागज

पीड़ित का आरोप है कि युवक की बातों को सुनकर उसे कुछ भी समझ नहीं आया. जब युवक वहां से चला गया, तो उसने बैग खोलकर उन नोटों का बंडल देखा, तो बंडल के सिर्फ ऊपर और नीचे एक-एक असली नोट थे, इसके अलावा पूरे बंडल में कागज के टुकड़े थे. इसके साथ उसने बैंक से जो 50 हजार रुपये निकाले थे, वह नोटों का बंडल गायब था. इसके बाद ही उसे ठगी का आभास हुआ. इसके बाद उसने इसकी शिकायत हेयर स्ट्रीट थाने में दर्ज करायी.

Also Read: बंगाल में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार

लालबाजार के वॉच सेक्शन की टीम ने की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए लालबाजार के वाॅच सेक्शन की टीम ने इसकी जांच शुरू की. इसके बाद वारदात स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों की मदद से गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया. इस तरह से वे कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं, चारों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >