स्नातक सेमेस्टर वन में नामांकन के लिए 38 हजार आवेदन आये, प्रथम मेधा सूची दो को होगी जारी

टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2026-30 सेमेस्टर वन में नामांकन के लिए अबतक ऑनलाइन आवेदन 38 हजार आवेदन प्राप्त हुए है

भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट

टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2026-30 सेमेस्टर वन में नामांकन के लिए अबतक ऑनलाइन आवेदन 38 हजार आवेदन प्राप्त हुए है. डीएसडब्ल्यू प्रो अर्चना साह ने कहा कि नामांकन के लिए अबतक करीब 38 हजार छात्र-छात्राओं ने नामांकन के लिए आवेदन किया है. समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं का ही नामांकन लिया जायेगा. बताया कि पहली मेधा सूची प्रकाशन दो जून को किया जायेगा. पहली सूची से नामांकन चार से 10 जून तक होगा. साथ ही कॉलेजों से नामांकन सत्यापन 11 जून तक कर मांगा गया है. पहली सूची के नामांकन के बाद रिक्त सीटों का प्रकाशन 15 जून मांगा गया है. दूसरी मेधा सूची प्रकाशन 16 जून को जारी की जायेगी. इसी सूची से 17 से 22 जून तक काॅलेजों में नामांकन लिया जायेगा. कॉलेजों से नामांकन से संबंधित सत्यापन कर 23 जून तक विवि को रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है. डीएसडब्ल्यू ने बताया कि खाली सीटों का कॉलेजवाइज व विषयवार सूची प्रकाशन 24 जून को जारी की जायेगी. इसके आधार पर ऑनस्पॉट नामांकन 25 से 29 जून तक होगा. डीएसडब्ल्यू प्रो अर्चना साह ने बताया कि नये सत्र के अंतर्गत एक जुलाई से कॉलेजों में क्लास शुरू होगा. बताया कि इस बार तीसरी मेधा सूची का प्रकाशन नहीं किया जायेगा. लोकभवन से जारी आदेश का पालन करते हुए निर्धारित तिथि 30 जून तक नामांकन संबंधित प्रक्रिया समाप्त कर दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >